प्रदेश अध्यक्ष इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) उपेन्द्र सिंह राठौड़ की सहमति से संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा उपखंड बामनवास के आईएफडब्ल्यूजे सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय कर गठित की गई नई कार्यकारिणी को वैधानिक स्वीकृति दी गई।
आईएफडब्ल्यूजे बामनवास की बैठक 24 मई को पिपलाई के छेडी वाले बालाजी पर आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व समस्त कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव लिया गया। बैठक के दौरान जगदीश प्रसाद छीपा ने अध्यक्ष पद के लिए ज्ञान चंद शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका मुकेश कुमार सैनी, राजेश स्वामी, सुरेश चंद्र शर्मा, बत्ती लाल गुर्जर, सुदीप कुमार सहित सभी सदस्य द्वारा समर्थन किया गया। मीटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।

बैठक में नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष ज्ञान चंद शर्मा देश की धरती बामनवास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बत्ती लाल गुर्जर दैनिक भास्कर रिवाली, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी दैनिक भास्कर पिपलाई, महासचिव जगदीश प्रसाद छीपा दैनिक भास्कर बामनवास, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा राजस्थान पत्रिका बामनवास, सचिव पंकज कुमार शर्मा ए वन टीवी बामनवास, संगठन सचिव दर्शन सैनी जीन्यूज पोर्टल पिपलाई, मीडिया प्रभारी सुदीप कुमार आवाज इंडिया बामनवास, कार्यालय सचिव राजेश स्वामी गुलाबी हलचल पिपलाई को बनाया गया। जबकि राजेंद्र वर्मा आवाज इंडिया बाटोदा, दशरथ सिंह सोलंकी राजस्थान पत्रिका बाटोदा, कमलेश कुमार जी न्यूज पिपलाई को सदस्य बनाया गया। अध्यक्ष द्वारा सभी को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया