Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारी बारिश के चलते दिल्ली में दो लोगों की मौ*त, स्कूलों को बंद रखने के आदेश

नई दिल्ली: दिल्ली (New Delhi) में भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते दो लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं केजरीवाल सरकार ने स्कूल बंद करने के आदेश दिए है। समाचर एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली (Delhi) में बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौ*त हो गई है। इस घटना को लेकर आप विधायक कुलदीप कुमार ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।

कुलदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज दिल्ली और उत्तर प्रदेश की खोड़ा कॉलोनी की सीमा पर डीडीए के बनाए जा रहे नाले में किसी भी प्रकार की बेरिकाडिंग ना होने की वजह से, एक महिला और उनकी ढाई साल की बच्ची की उस नाले में गिरने से मौ*त हो गई है। एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली के दरियागंज इलाके में बारिश के कारण एक निजी स्कूल की दीवार भी गिर गई।

Heavy in Delhi, orders to keep schools closed

दिल्ली में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बुधवार शाम से दिल्ली में हो रही भारी बारिश और गुरुवार को भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल एक अगस्त को बंद रहेंगे। भारी बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव भी देखा जा रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !