Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 50 से अधिक लोग हुए लापता

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 50 से अधिक लोग हुए लापता

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रामपुर (Rampur Himachal) एवं मंडी (Mandi Himachal) के पास बदले फटने की घटना हुई है। शिमला (Shimla) के सरपारा पंचायत के समेज और मंडी के टिकन इलाके में भी बादल फटने की सूचना है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister, Himachal Pradesh) सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “शिमला की रामपुर तहसील, मंडी जिले की पधर तहसील और कुल्लू (Kullu) के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों के लापता होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला है।

Heavy Rain in Himachal Pradesh

NDRF, SDRF, पुलिस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज की टीमें राहत, खोज एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य को सुचारु रूप से करने के निर्देश दिये गए हैं। मैं अधिकारियों से संपर्क में हूँ और राहत व बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि शिमला जिले के सरपारा पंचायत के समेज में बादल फटने से 36 लोग लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी के टिकन इलाके में बादल फटने की सूचना मिली है। दो श*वों को बरामद किया गया है और 8 लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि कुल्लू के मलाणा में बिजली परियोजना का बैराज टूट गया है।

सड़क से संपर्क टूट जाने के कारण कई लोग फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू के निर्मंड सब डिवीजन में 4 मोटर पुल टूट गए हैं। 25 से ज्यादा फुट ब्रिजों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को जल्द ही संपर्क बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। जगत सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है।

फेसबुक पर वीडियो देखें:  

https://www.facebook.com/reel/795607732743490

एक्स पर वीडियो देखें: 

 

इंस्टाग्राम पर वीडियो देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikalp Times (@vikalptimes)

 

यूट्यूब पर वीडियो देखें:

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !