Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हैल्प डेस्क, माइक्रो कंटेनमेंट जोन में युद्ध स्तर पर कार्य सम्पादित करें : कलेक्टर

जिले के किस सरकारी और निजी अस्पताल में कितने कोविड बेड खाली हैं, इनमें आईसीयू बेड कितने हैं, ऑक्सीजन कितनी उपलब्ध है, कितने वेंटिलेटर खाली हैं, यह सूचना उस अस्पताल के डिस्प्ले बोर्ड पर तो अंकित होगी ही जिला और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम को भी इसकी रियल टाइम जानकारी होगी जिससे मरीज के परिजन बेड के अभाव में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में न भटकें तथा मरीज को समय पर उपचार मिल सके। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने इस व्यवस्था की निगरानी के लिये एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दल गठित किया है। इसमें सवाई माधोपुर ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दिलीप मीणा 9413380862 और रीको के वरिष्ठ प्रबंधक बी. एल मीना 9414040691 शामिल हैं। कलेक्टर ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर इस दल और जिला स्तरीय हैल्प लाइन के दायित्वों, कार्याे तथा तत्परता से कार्य करने के बारे में सम्बंधित कार्मिकों को जानकारी और निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के अस्पतालों में किसी भी हालत में ऑक्सीजन की उपलब्धता कम न हो तथा ऑक्सीजन की मरीज तक सप्लाई में कोई तकनीकि खराबी न आए। पावर कट न हो फिर भी पावर कट हो जाए तो वैकल्पिक व्यवस्था रखें ताकि ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा न आए। यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें जरा सी भी चूक कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी सुधीर चौधरी ने ग्राम और वार्ड स्तरीय निगरानी समितियों को पूर्ण सक्रिय रखने तथा माइक्रो कंटेन्मेंट जोन में प्रोटोकाॅल की पूर्ण पालना के लिये बीट कांस्टेबल, पैरा मेडिकल स्टाफ और पटवारी को पूर्ण सक्रिय रहने के निर्देश दिये। एडीएम की अध्यक्षता में स्थापित दल जिले में स्थित राजकीय व निजी चिकित्सालयों से समन्वय स्थापित कर कोविड मरीजों के उपचार हेतु उपलब्ध बेड की संख्या में वृद्धि हेतु आवश्यक उपाय करेगा तथा ऐसे सरकारी या निजी भवन जिनका उपयोग कोविड केयर सेन्टर के रूप में किया जा सकता है, को चिन्हित करते हुए उनमें चिकित्सा सुविधा और स्टाफ उपलब्ध करवाने का कार्य करेगा।

Help desk, work on a war footing in micro containment zone Collector

सवाई माधोपुर जिले के डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में अन्य समीपवर्ती जिलों से रैफरल या बिना रैफरल कोविड मरीज आ रहे हैं तो यह दल समीक्षा करेगा तथा उन जिलों के स्थानीय प्रशासन से समन्वय करेगा ताकि सवाई माधोपुर की स्वास्थ्य सुविधाओं पर अनावश्यक दबाव न पड़े, साथ ही अन्य जिलों के मरीजों को स्थानीय शहर में ही इलाज मिले जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा न हो। यह दल यह भी सुनिश्चित करेगा कि सवाई माधोपुर जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार यथासंभव यहीं हो, मरीज की हालत के आधार पर तथा संभाग स्तरीय कमेटी के अनुशंशा पर ही उसे हायर सेन्टर के लिए रैफर किया जाएगा। कोविड मरीज, उसके परिजन द्वारा मांग किये जाने पर मरीज की मेडिकल स्थिति के अनुरूप राजकीय व निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध रिक्त कोविड बेड की स्थिति से अवगत कराएगा। मरीज व उसके परिजन की सहमति पर बेड रिक्त होने की स्थिति में राजकीय व निजी चिकित्सालयों में भर्ती करवाया जाना सुनिश्चित करेगा। कई बार बिना लक्षणों वाले व सामान्य बीमार मरीज व उनके परिजनों द्वारा कोविड हाॅस्पिटल में भर्ती किये जाने की मांग की जाती है। यह दल ऐसे मरीजों को उनकी मेडिकल स्थिति के अनुरूप कोविड केयर सेन्टर में भर्ती करने का निर्णय लेगा। जिले में बेड, एम्बूलेन्स की उपलब्धता के संबंध में प्राप्त शिकायतों का इल दल द्वारा 24 घण्टे में निराकरण किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !