Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले में कोविड हैल्प डेस्क लगातार होगी संचालित

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला स्तरीय कोविड-19 हैल्प डेस्क का पुनर्गठन किया है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि हैल्प डेस्क 07462-221453 चौबीस घंटे कार्यरत रहेगी। हेल्प डेस्क के प्रभारी अधिकारी कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं टीकाकरण के कार्य से संबंधित समस्त समस्याओं का रजिस्टर में इंद्राज कर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निदान करवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण, अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता, वैक्सीन सम्बंधी प्रक्रिया की जानकारी या कोई समस्या हो तो इस हैल्प डेस्क पर फोन कर सकता है। कलेक्टर ने बताया कि जिला परिषद सीईओ आर.एस. चौहान इसके प्रभारी होंगे। सुबह 8 से शाम 3 बजे तक संचालित पहली पारी के प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान-9413023770 होंगे। अपरान्ह 3 से रात 10 बजे तक की पारी में प्रभारी उप निदेशक कृषि अमर सिंह 9414665411, सहायक औषधि नियंत्रक अजय सबल 8854839455, वरिष्ठ अध्यापक अजय कुमार 9461352292 एवं कनिष्ठ सहायक ड्यूटी देंगे। रात 10 बजे से सुबह 8 बजे वाली पारी में प्रभारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पीओ कालूराम मीना 9414496524 और इसी विभाग के जितेन्द्र खंगार 8005594972 होंगे। इसके लिए रिजर्व दल भी रखा गया है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हेल्प डेस्क के प्रभारियों एवं वार रूम के प्रभारियों के साथ बैठक कर कलेक्टर ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनवाने, होम क्वारंटाइन किए गए लोगों द्वारा इसकी पालना करने के संबंध में बीट कांस्टेबल से फीडबेक लेने, पुलिस से संबंधित समस्याओं को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से निस्तारित करवाने के संबंध में विभागों के साथ समन्वय रखते हुए त्वरितता से करवाने के निर्देश दिए।

Covid help desk will be continuously operated in Sawai Madhopur

बैठक में कलेक्टर ने कोविड के खिलाफ लड़ी जा रही जंग को जीतने के लिए अलर्ट मोड़ पर रहते हुए पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था, ऑक्सीजन की उपलब्धता, बेड के खाली होने तथा उपलब्धता के संबंध में भी सभी सूचनाएं एवं जानकारी रखते हुए आमजन से प्राप्त शिकायतों के संधारण करने तथा संबंधित विभाग से सूचना प्राप्त कर अद्यतन करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएमएचओ को भी इस संबंध में निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, सीपीओ बाबूलाल बैरवा भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !