Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जल कर राख

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर लवकुश कॉलोनी खैरदा में रहने वाले अध्यापक जय सिंह मीणा के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई नहीं था वरना कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार जयसिंह मीना पुत्र रामेश्वर मीना निवासी अजनोटी 4 जनवरी को परिवार के साथ अपने गांव चले गये थे।

 

 

House caught fire due to short circuit in sawai madhopur

 

शाम को करीब 6 बजे जब वे वापस घर आये तो लवकुश कॉलोनी स्थित उनके मकान प्लॉट न. 57 खैरदा में धूआँ फैल रहा था। जब उन्होंने गेट खोलकर देखा तो घर में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण भीषण आग लगी हुई थी। देखते ही देखते कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गये, जिन्होने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ओर पुलिस की मदद से आग पर काबु पाया गया।

 

 

 

 

जयसिंह मीणा ने बताया कि उनके घर में आग लगने से घर में रखे दो लाख रूपये नगद, पत्नी के सोने व चाँदी के करीब 3 लाख रूपये के आभुषण, फर्नीचर बेड, रजाई, गद्दे, कपड़े पंखे, फ्रीज, एसी, लाईट सहित अन्य सामान जल कर राख हो गये। घर में आग लगने और लाखों को नुकसान होने से परिवार के लोगों एवं बच्चों बड़े दुख का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के वार्ड पार्षदों एवं जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने आग जनी से घर में हुए नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन से सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !