एचपीसीएल सीएसआर योजना के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले की दो सरकारी स्कूलों में 127 टेबल, बैंच, वाटर कूलर, फिल्टर तथा पंखों का किया वितरण।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्पोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर योजना के अंतर्गत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जीनापुर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा सवाई माधोपुर में राजेश कुमार सिन्हा मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक कोटा के द्वारा बच्चों के बैठने के लिए 127 टेबल, बैंच, 22 ग्रीन बोर्ड तथा अध्यापकों के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था की गई। इस दौरान राजेश कुमार सिन्हा ने एचपीसीएल द्वारा समाज के उत्थान के लिए की जा रही विभिन्न सीएसआर गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी से आग्रह किया कि साफ-सफाई को हम अपनी संस्कृति में आत्मसात कर लें, इसे सही ढंग से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मदद होगी। उन्होंने कहा कि एचपीसीएल कोटा क्षेत्रीय कार्यालय स्वच्छ भारत अभियान के प्रति प्रतिबद्ध है। इस योजना के तहत कई निर्माण विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है। इस अवसर पर एचपीसीएल सवाई माधोपुर से अनुराग अग्रवाल, विनायक पेट्रोल पंप के संचालक केशव कुमार, विद्यालय के अध्यापक एवं सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया