Saturday , 7 March 2026
Breaking News

छप्पर पोश मकान में आग लगने से सौ बकरियां व भैंसे जलकर मरी

बामनवास क्षेत्र के बाटोदा थानांतर्गत बाढ़ मोहनपुर गांव में गत गुरुवार की रात एक छप्परपोश मकान में आग के चलते 100 के लगभग बकरियां, 3 भैंस व तीन पाडे पाडी जलकर मरने की घटना सामने आई है। थानाधिकारी विवेक हरसाना ने बताया कि पीड़ित बद्री माली निवासी बाढ़ मोहनपुर एक छप्परपोश बाड़ेनुमा मकान में रहता है। जहां दो तीन जनों के मवेशियों को एक साथ रखा जाता है। ग्रामवासियों के अनुसार छप्परपोश के ऊपर से विद्युत निगम की एलटी लाइन गुजर रही है।

 

 

विगत रात लाइन में हुई स्पार्किंग के बाद छप्परपोश में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया व छप्परपोश को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। पीड़ित परिवार ने मकान से बाहर आकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। एकाएक लगी आग के बाद ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए कड़ाके की ठंड में भी आग को बुझाने की कवायद शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक छप्परपोश में बंधी सभी बकरे-बकरियां व भैंस आग की जद में आ चुकी थी। पीड़ित ने गुरुवार को ही कुछ मवेशी बेचे थे।

 

Hundred goats and buffaloes died due to fire in house in bamanwas

 

जिसके 70 हजार रूपये भी आग की भेंट चढ़ गए। आगजनी में घर का चारा-पानी, अनाज व घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। रात के अंधेरे के बाद सुबह का भयावह दृश्य देखकर हर मानवीय हृदय क्षुब्ध सा नजर आया। दर्जनों की संख्या में मवेशियों के शव देखकर न केवल पीड़ित परिवार वरन हर व्यक्ति शोक में डूबा दिखाई दिया। छप्परपोश के प्रत्येक कोने में मवेशियों के जले हुए क्षत विक्षत शव दिखाई दे रहे थे जिन्हें देखकर पीड़ित परिवार के आंसू बहते नहीं रुक रहे थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

पीड़ित बद्री माली अपने दो अन्य साथियों के मवेशियों को चराकर अपनी आजीविका चलाता था। लेकिन आगजनी की घटना से उसका और उसके दोनों साथियों का सबकुछ जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद बामनवास प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की गुहार की है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी फोन पर पीड़ित परिवार से बात कर सरकार से उचित मुआवजे का भरोसा दिलाया। इस दौरान डॉक्टर शिवराज मीणा व मेघराज मीणा सहित भाजपा के कई नेताओं ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सभी सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !