Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गोगोर में कीचड़ से ग्रामीणों के हाल – बेहाल

सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत गोगोर में रास्ते में कीचड़ जमा होने से ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों को इस रास्ते को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन्हे आने – जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर इस कीचड़ के निस्तारण की किसी भी जनप्रतिनिधि को कोई फिक्र नहीं है।

 

मिली जानकारी के अनुसार जलिश नामक ग्रामीण के मकान से लेकर कजोड़ बागरिया के मकान तक का रास्ता बहुत ही खराब है। जगह – जगह पर कीचड़ जमा हुआ है। जिससे ग्रामीणों का हाल – बेहाल है। हालत इतनी खराब है की ग्रामीणों का पैदल चलना भी काफी मुश्किल है। स्कूल में जाने वाले बच्चे कीचड़ में गिरकर स्कूल जाने की बजाय वापस अपने घर को लोट जाते है।

 

worst condition of road in gogor sawai madhopur

 

कुछ दिनों पहले इस मोहल्ले से ही पूरे गांव के अंदर डेंगू का संक्रमण फेल गया था, जिससे एक युवक राशिद की मृत्यु हो गई। गोगोर गांव के अंदर तकरीबन 400 घर है जिनमें से एक भी घर ऐसा नहीं है जिस के अंदर बीमारी ना हुई हो। सवाई माधोपुर के सभी जनप्रतिनिधि विधायक से लेकर जिला प्रमुख, प्रधान, सरपंच, पंचायत समति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य को इस रास्ते के बारे में अवगत कराया जा चुका है।

 

परंतु जुटे आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। ग्रामीण ईमरान खान, नबीशेर खान, अंसार मेंबर, ईरशाद खान, आसिफ खान, हारून खान, साबिर, जिया, जावेद खान एवं साजिद अली ने मांग की है जल्द ही उनकी इस समस्या का समाधान हो, जिससे आने – जाने वालों को राहत मिल सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !