Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोरोना को हराना है तो आपसी सामन्जस्य के साथ एडवाइजरी की पालना करें

कोरोना को हराना है तो सभी एकजुटता के साथ मिलकर जो जहां है, वहीं रहे। अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। लोग घबराएं नहीं, किसी तरह का भ्रम नहीं रखें, जागरूकता रखते हुए सरकारी निर्देशों एवं प्रोटोकाॅल की पालना करें। लाॅकडाउन के तहत आमजन घर में रहकर एडवाईजरी की पालना करते हुए मेडिकल प्रोटोकॉल को फॉलो करें। जिन्हें होम क्वारंटाईन किया गया है, वे अपने परिवार तथा सभी के भले के लिए क्वारंटाइन पीरियड की प्रोटोकाल के साथ पालना करें। यह बात जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग करते हुए कही।
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में फूड चेन नहीं रूके, डोर टू डोर सप्लाई हो, आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति रहे, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है। जिले में 20 हजार से अधिक लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। पड़ौस के जिलों में कोरोना पाॅजिटिव मिले है, ऐसे में सभी लोग पूरी सतर्कता बरतते हुए प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करे। हमारे जिले में कोरोना को नहीं घुसने देने के लिए जिले की सीमा को सील किया हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि किराना, दवा, दूुध आदि की होम डिलीवरी को लगातार बढ़ाया जा रहा है।
निशक्त, बेसहारा, जरूरतमंदों की सूची तैयार कर ली गई है। इन्हें 1000 एवं 15 सौ रूपए की सहायता राशि भी दी जा रही है। साथ खाने के सूखे सामान का पैकेट एवं भोजन के पेैकेट भी जरूरतमंदों को वितरित किए जा रहे है।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में भी भीलवाडा माॅडल को पहले से ही अपनाया जा रहा है। इसी सख्ती का परिणाम है कि जिला अभी तक कोरोना संक्रमण से बचा हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि कोरोना से लडने के लिए तीन टी अर्थात ट्रेस, ट्रेप एवं ट्रीटमेंट के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस एवं मेडिकल टीमों की हौंसला अफजाई तथा लोगों को जागरूक करने के लिए मीडिया का आग्रह किया।

defeat Corona, maintain advisory  mutual harmony
पुलिस अधीक्षक सुधीर चैधरी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, संस्था सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना प्रसारित करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच संबंधित से कर ली जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाॅकडाउन की पालना स्ट्रीक्टली करवाई जा रही है। जिले मेें 56 नाका पाॅइंट बनाकर जिले को पूरा सील किया गया है। जिले में 700 से अधिक कोरोना वालंटियर्स बनाए गए है। लोगों का भी जुड़ाव बढ़ाकर सोशल डिस्टेसिंग की पालना करवाई जा रही है। जिले के लोगों की जागरूकता से ही हम अभी तक सेफ है। उन्होंने बताया कि नाके पर लगाए गए पुलिस कार्मिकों को भी मेडिकल एडवाईजरी, मास्क का निस्तारण आदि के बारे में प्रशिक्षण देकर समझाया भी गया है। जिला मुख्यालय पर ड्रोन से भी माॅनिटरिंग की जा रही है। नाकों पर पुलिस के साथ प्रशासन एवं मेडिकल टीम के लोग भी रहेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर आदमी अपनी कांन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए नोटबुक बनाकर रखे।
कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर पर नियमित सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कचरा निस्तारण, नालियों की सफाई, सोडियम होइपो क्लोराइड का स्प्रे करवाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से भी सफाई के संबंध में जागरूक रहने, बार बार हाथ धोने के लिए आग्रह किया।
इस मौके पर चिकित्सा विभाग की ओर से माॅनिटरिंग के लिए लगाए गए अतिरिक्त निदेशक गिरीश द्विवेदी ने बताया कि सभी जगह भीलवाडा माॅडल को फॉलो किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी तथा कहा कि लोजिस्टिक, उपकरण, संसाधनों की कमी नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !