Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर होगी सजा

राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एन.डी.एम.ए.) के तहत दिशा निर्देश जारी कर सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने बताया कि गाइडलाइन में लॉकडाउन के उल्लंघन पर सजा का प्रावधान किया गया है। आपदा प्रबंध कानून के तहत कोरोना वायरस के संबंध में फेक न्यूज पर भी सजा का प्रावधान है। आपदा प्रबंधन कानून के तहत अपराध और सजा आपदा प्रबंधन कानून की धारा 51 से 60 में अपराध और सजा की पूरी व्याख्या मौजूद है। जो कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर भी लागू होगा।
उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति किसी सरकारी कर्मचारी की डयूटी में अवरोध पैदा करते या केन्द्रध्राज्य सरकार के दिशा निर्देशों को मानने से इनकार करता है, लॉकडाउन में आनवश्यक रूप से बिना किसी अति आवश्यक कार्य से अगर घर से बाहर निकलने पर इस कानून में इसे अपराध माना जाएगा। इसमें एक साल की सजा का प्रावधान है और अगर इस कारण से किसी की जान चली जाती है तो दो साल की सजा का प्रावधान है।

Violation lockdown punished National Disaster Management Authority

अगर कोई आपदा को लेकर मनगढंत डर फैलाते है या लोगों को आपदा की तीव्रता को लेकर झूठ से किसी तरह की राहत, मदद, मरम्मत या दूसरा कोई फायदा मिले तो सजा दो साल तक जेल व जुर्माना हो सकता है।
अगर कोई राहत में दिए गए पैसे या सामग्री का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते है या इनकी कालाबाजारी करते है, दो साल की सजा व जुर्माना हो सकता है। कोई सरकारी कर्मचारी किसी भी निर्देश की अवहेलना करता है या पालना नही करता है तो एक साल की सजा व जुर्माना हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर को यह भी अधिकार है कि किसी भी भवन, संसाधन, गाडी या मकान का अधिग्रहण कर सकते है। यदि कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है तो एक साल की सजा व जुर्माना दोनों हो सकते है। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति किसी भी सरकारी आदेश को मानने से इन्कार करता है तो आईपीसी की धारा 188 के तहत एक महीने की जेल व 200 रुपये का जुर्माना हो सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !