मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम अवसर
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए पूरक सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज अंतिम दिन है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने अपील की है कि सभी पात्र मतदाता जिन्होंने अब तक भी मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाया है, वे अभी भी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को जारी की जाने वाली पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची में शामिल मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर, 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर अपने आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम देखने या जुड़वाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड किया जा सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया