Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता हेतु निकाली रैली

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के तहत महाविद्यालय ईएलसी के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ईएलसी कॉलेज शिक्षा जिला नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. हरिचरण मीना ने बताया कि जो विद्यार्थी 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है एवं मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाया है।

 

 

Rally organized for voter awareness in PG College sawai madhopur

 

वे 27 अक्टूबर तक वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में आवश्यक रूप से जुड़वाएं तथा जिन विद्यार्थियों ने अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा रखा है। वे वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अपना नाम एवं मतदान केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है। सभी विद्यार्थियों को सी-वीजिल एप भी डाउनलोड़ करवा गया तथा उन्हें बताया कि जहाँ कही भी आचार सहिंता का उल्लंघन दिखायी दे तो सी-वीजिल एप के माध्यम से चुनाव आयोग को इसकी शिकायत कर सकते है।

 

 

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गोपाल सिंह ने सभी विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई एवं मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ. मुसव्विर अहमद, प्रयोगशाला सहायक अनोख वैरागी व महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !