इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) जिला एवं उपखण्ड सदस्यों व पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक 8 जनवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के निकट होटल चाणक्य में रखी गई है।

मीडिया प्रभारी जितेन्द्र जैन के अनुसार बैठक में पंचायत चुनाव, संगठन की गतिविधियों, तथा कार्यकारिणी गठन के अलावा सदस्यता नवीनीकरण पर चर्चा की जावेगी।
जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी साथियों से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया