Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्वक मनाये जाने तथा इस हेतु की जाने वाले तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई।
जिला कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि गणतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इसके लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन गुणवत्ता के साथ समय पर किया जाए। उन्होंने कहा कि गणतंत्रता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत होने चाहिए।
जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर किया जाएगा। कार्यालयों में ध्वजारोहण सुबह सवा 8 बजे, कलेक्ट्रेट पर सुबह साढे आठ बजे ध्वजारोहण होगा।

Meeting for Preparation Republic Day celebrations
बैठक में मुख्य समारोह में बालक, बालिकाओं के द्वारा किये जाने वाले व्यायाम प्रदर्शन, तैयारियों पर चर्चा आदि के बारे में निर्देश दिए। जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि समारोह में सम्मान के लिए डिजर्व करने वाले लोगों के ही नाम भिजवाएं जाएं। प्रतिभावान व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र दिलवाये जाने हेतु प्रस्ताव एवं इससे संबंधित प्रतिभाओं द्वारा किये गए प्रशंसनीय कार्य का पूर्ण विवरण राज्य सरकार के प्राप्त निर्धारित प्रपत्र में 20 जनवरी 2020 तक भिजवाये जाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि मार्च पास्ट, सामूहिक नृत्य, सामूहिक गायन, व्यायाम प्रदर्शन आदि की बेहतर तैयारियों के लिए पूर्वाभ्यास किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने माईक, शामियाना, सफाई, लाईनिंग, बैरिकेटिंग और कुर्सियों तथा गरिमामय बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार समारोह स्थल पर विद्युत एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये।
बैठक में जिला कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों को मुख्य समारोह स्थल लाने व ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था जिला परिवहन अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा सुनिश्चित किये जाने पर चर्चा की। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झाकियों के प्रदर्शन, उदघोषक कार्य, वीडियोंग्राफी एवं फोटोग्राफी किये जाने तथा समारोह में आगन्तुक बालक बालिकाओं को मिठाई-अल्पाहार वितरित किये जाने के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। समारोह में राजकीय विधि विधान से झण्ड़ारोहण किये जाने तथा इसी दिन दोपहर एक बजे प्रशासन बनाम पत्रकार एवं एडवोकेट के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किये जाने के लिये भी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चन्द्र, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसीईओ रामचंद्र, सीएमएचओ डॉ. तेजराम, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, सीडीईओ रामकेश मीना सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !