Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एंकर की गिरफ्तारी को लेकर आईएफडब्ल्यूजे ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट आईएफडब्ल्यूजे उपखण्ड इकाई बामनवास अध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा के नेतृत्व में जी मीडिया के एंकर रोहित रंजन की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आईएफडब्ल्यूजे के मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा के अनुसार ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गैर कानूनी तरीके से जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी के जिस तरह प्रयास हुए उससे समस्त पत्रकार जगत में भारी रोष व्याप्त है।

 

ज्ञापन में बताया कि देश में संविधान का राज है और उसके तहत किसी भी गलती के लिए गिरफ्तारी से पहले एक तय कानूनी प्रक्रिया है जिसका पालन किया जाना बेहद जरूरी है फिर भी पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंची।

 

IFWJ submitted a memorandum to the President regarding the arrest of the anchor in bamanwas

 

छत्तीसगढ़ पुलिस किसी एक विचारधारा को संरक्षण देने की नियत से बिना विधि प्रक्रिया का पालन किए उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। ज्ञापन में बताया गया कि इससे पहले भी राष्ट्रीय चैनल के एंकर अमीश देवगन और अमन चोपड़ा के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की गई थी जो कि सीधा सीधा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की कोशिश है।

 

ज्ञापन में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट बामनवास इकाई ने इस मामले में राष्ट्रपति से दखल देने एवं स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता को अपना संरक्षण प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपखंड अध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद शर्मा राजस्थान पत्रिका, जगदीश प्रसाद छिपा दैनिक भास्कर, पंकज शर्मा डिजिटल भास्कर, चंद्र प्रकाश शर्मा, मुकेश सैनी, राजेश स्वामी, बत्तीलाल गुर्जर, दशरथ सोलंकी, ओम प्रकाश मीणा और दर्शन सैनी पीपलाई आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !