Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अपहरण एवं गैंगरेप के आरोपियों को 20 वर्ष का कठोर कारावास

नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पांच लोगों को न्यायालय ने दोष सिद्ध होने पर कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया। पीड़िता व राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल कुमार जैन ने बताया कि मामले में आरोपी लालचंद कोली, रिंकू महावर, रामजी लाल उर्फ काडा जाट, बुद्धीसागर जाट व गोविंद जाट निवासी बहरावंडा खुर्द थाना खंडार को न्यायालय ने दोष सिद्ध माना। इस पर आरोपी रामजीलाल को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 71 हजार अर्थदंड, रिंकू को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 70 हजार अर्थदंड व लालचंद, बुद्धिसागर व गोविंद को 80 वर्ष के कठोर कारावास व 55 हजार के अर्थदंड से दंडित किया।

 

20 years rigorous imprisonment for the accused of kidnapping and gangrape in sawai madhopur

 

इसके साथ ही न्यायालय ने आरोपी रामजीलाल को 363 आईपीसी के तहत 3 वर्ष का कठोर कारावास 5 हजार अर्थदंड, 366 आईपीसी के तहत 5 वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार अर्थदंड, 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत 3 वर्ष का कठोर कारावास व 5 हजार अर्थदंड, 342 आईपीसी के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास व एक हजार अर्थदंड व 5, (ह)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष का कठोर कारावास व 50 हजार अर्थदंड, रिंकू को 363 आईपीसी के तहत तीन वर्ष का कठोर कारावास व 5 हजार अर्थदंड, 366 आईपीसी के तहत 5 वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार रूपए अर्थदंड, 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत 3 वर्ष का कठोर कारावास व 5 हजार अर्थदंड, व 5(ह)/6 के तहत 20 वर्ष का कठोर कारावास व 50 हजार अर्थदंड व लालचंद बुद्धिसागर व गोविंद को 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत 3 वर्ष का कठोर कारावास व 5 हजार अर्थदंड व 5(ह)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष के कठोर कारावास व 50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !