Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किग जॉर्नलिस्ट-आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में आज शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए राजस्थान सरकार के उद्योग एवं राजकीय उपक्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकार आवास योजना सहित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
आईएफडब्ल्यूजे के जिला महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता में आने से पहले पत्रकारों के हित में किए गए वादों पर दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक क्रियान्विति नहीं हुई है और न आपसी संवाद का ही कोई वातावरण तैयार किया गया है। जिसके चलते पत्रकारों में सरकार के प्रति निराशा का भाव पैदा हो रहा है।
ज्ञापन के द्वारा आईएफडब्ल्यूजे जिला संगठन ने पत्रकारों की प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून, आवासीय भूखंड, रोड़वेज पास, टोल मुक्त यात्रा, पत्रकार पेंशन योजना, निःशुल्क चिकित्सा सहित 13 सुत्रीय मांगपत्र लागू करने की मांग की है।

ifwj submitted memorandum to the minister in-charge on 13-point demands including Journalist Security Act
प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना ने विश्वास दिलाया कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री से बात कर सभी मांगों को प्राथमिकता से पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि सवाई माधोपुर के पत्रकारों की आवास समस्या मांग काफी पुरानी है जिसको भी वे प्राथमिकता से पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर राजेश शर्मा के अलावा, इंजी. ज़िया उल इस्लाम, गजानन्द शर्मा, राजेश गोयल, हरक चंद जैन, शहजाद बैग, जितेंद्र जैन, श्याम सुंदर तिवारी, राजमल जैन सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !