Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बताया मतदान का महत्व 

आवश्यक रूप से मतदान करने की दिलाई शपथ

सवाई माधोपुर:- सवाई-माधोपुर जिले में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास लगातार जारी है। जिला निर्वाचन विभाग की स्वीप टीम और केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज नीमोद गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

कार्यक्रम के अंतर्गत चित्र प्रदर्शनी, संगोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के निर्देशक राम खिलाड़ी मीणा, स्वीप प्रभारी हरिराम मीणा ने मतदाताओं को मतदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। मतदाताओं को भय मुक्त होकर मतदान करने के लिए समझाया।

 

 

 

Importance of voting explained in the seminar organized by Central Communication Bureau in Sawai Madhopur

 

 

मतदान तिथि पर सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान केंद्र पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने मतदान की आवश्यकता, प्रक्रिया और मतदान के दौरान मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदान कर अपना समाज और देश का भविष्य तय करने की बात कही।

 

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जन समूह को स्वयं और उनके आसपास पात्र मतदाताओं को आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प तथा शपथ दिलाई गई। इस दौरान ब्यूरो की ओर से मतदाताओं के बीच में रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
[

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !