Saturday , 5 September 2026
Breaking News

छात्राध्यापिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय सवाई माधोपुर में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम एवं लोकसभा चुनाव 2024 के स्वीप कार्यक्रम के अन्र्तगत कुस्तला में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रभारी डाॅ. सुनील कुमार जैन ने बताया कि रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. निधि जैन एवं निदेशक मुकेश जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। डाॅ. निधि जैन ने बताया कि सभी को लोकतन्त्र प्रक्रिया के इस चुनावी पर्व में भाग लेकर अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए।

 

Student teachers took out voter awareness rally

 

चुनाव लोकतन्त्र की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करने, देश का शासन चलाने एवं देश के विकास हेतु उपयोगी है। व्याख्याता कन्हैया लाल ने बताया कि अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं मौहल्ले वासियों को भी इस चुनावी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित करना चाहिए। उन्होने सभी छात्राध्यापिकाओं से मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए अन्य लोगों को भी मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए कहा। उन्होने बताया कि वयोवृद्ध, विकलांगों, निःसहाय लोगों को चुनाव के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए सहायता करनी चाहिए। महाविद्यालय निदेशक मुकेश जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !