Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शुभंकर शेरू के माध्यम से समझाया मतदान का महत्व

लोकतंत्र में एक एक वोट का महत्व होता है। मतदान का प्रयोग करने से ही अच्छी सरकार का निर्माण होता है। लोकसभा चुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। ये विचार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद किशोर कुमार ने पंचायत समिति सभागार में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कही।

importance voting explained Sheru
जिला निर्वाचन विभाग की ओर से किए नवाचार के तहत शुभंकर शेरू के माध्यम से प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्र के लोगों को मतदान करने तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने के लिए संदेश दिया जाता हैं। सोमवार को शिक्षकों के लिए संदेश देते हुए शेरू ने सभी को मतदान का महत्व समझने तथा मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने का संदेश दिया।
इस मौके पर ईवीएम, वीवीपेट मशीन के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रायोगिक जानकारी के तहत उपस्थित सदस्यों ने अपने हाथ से ईवीएम मशीन में वोट डालकर देखा तथा वीवीपेट मशीन में जिसे वोट दिया गया है, उसी की पर्ची को प्रदर्शित होते हुए देखा। एमटी द्वारा मतदान की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने स्वयं मतदान करने तथा अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ लेते हुए संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी सवाई माधोपुर सरोज बैरवा, मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा, स्वीप सहायक प्रभारी नीरज कुमार भास्कर सहित शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !