Thursday , 22 October 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे का दो दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न

सवाई माधोपुर से संगठन के जिलाध्यक्ष व सदस्य भी हुए शामिल”

इन्डियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) का 31वां त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन 9 व 10 मार्च को राजस्थान के झुंझुनू स्थित जेजेटी विश्व विद्यालय के सभागार मे फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव की अध्यक्षता व क्षेत्र की सांसद संतोश अहलावत व पूर्व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह तथा विश्वविद्यालय के चेयरमैन बालकृष्ण टिबरीवाल के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से देश के 22 राज्यों व प्रदेश के 33 जिलों से आए करीब तीन सौ पत्रकारो व उपस्थित गणमान्य अतिथियों का हार्दिक अभिनन्दन किया गया।

IFWJ's two day conference jhunjhunu
सांसद संतोश अहलावत व पूर्व विधानसभा अध्यक्षा ने राजस्थान के झुंझुनू वीरों की धरती पर देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन से जुड़े 22 राज्यों से आए पत्रकारों के आगमन पर गौरवान्वित होने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों को अवगत कराया कि देश की सेना मे सबसे ज्यादा जवानों की संख्या इसी क्षेत्र से है, साथ ही सबसे ज्यादा देश के लिए शहीद होने वाले जवानों की संख्या भी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकारों की भूमिका देश को जागरूक करने हेतु महत्वपूर्ण है। समाज को कैसे जागरूक किया जाए, चेताया जाए यह पत्रकार अच्छी तरह जानते हैं। देश मे जो हो रहा है पत्रकारों से छिपा नहीं है।
सम्मेलन में फैडरेशन के कुछ राज्य इकाइयों के पदाधिकारियो ने अवगत कराया कि केंद्र व राज्य सरकारे पत्रकारों की समस्याओं पर ध्यान नही दे रही हैं, उन्हे उनकी राह पर छोड़ दिया गया है। ग्रामीण व शहरी पत्रकारों के प्रोफैशन पर हमले बढ़ रहे हैं, उनके अधिकार सीमित कर दिए गए हैं। इन्डियन मीडिया के अधिकार दरकिनार कर दिए गए हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्षा सुमित्रा सिंह के हाथों सम्पादक शिरोमणी स्वाधीनता सेनानी एवं सांसद रहे कोटमराजू रामा राव “मिसाल अदम्य पत्रकार की” नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पुस्तक की प्रति सभी पत्रकारों को भेट की गई। सम्मेलन संयोजक उपेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रकाशित पुस्तक के पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण अंशो को पढ़ कर सुनाया।
उपस्थित पत्रकारों, विश्व विद्यालय पत्रकारिता छात्रों व अन्य उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने विद्वान पत्रकारिता से जुड़े वक्ताओं के चुनाव से जुड़े सियासी दलों के हथकंडो, वोटरों को प्रभावित करने वाले उनके गलत तौर तरीको व बयान बाजी पर जागरूकता पूर्ण सारगर्भित विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि फेक न्यूज व पेड न्यूज फल-फूल रही है। जिसके बल सियासत मे गलत लोग चुन कर आ रहे हैं, सत्तासीन हो रहे हैं। लोकतंत्र की जड़े कमजोर व खोखली हो रही हैं। देश की अर्थ व्यवस्था दिन पर दिन हास के कगार पर जा रही है। सियासत सुख भोगने का माध्यम बन गया है। जनता त्रस्त है।
वक्ताओं ने कहा फेक न्यूज व पेड न्यूज पर लगाम लगाने के लिए सख्त कानून लाया जाए। फैडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव ने कहा कि आयोग की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है, पत्रकारों के आगे चुनौती खड़ी हो जाएगी। उन्होंने चिता जताई, जनमत व जनादेश विकृत न हो। सम्मेलन के अंतिम चरण मे आईएफडब्लूजे के मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन नाग ने फैडरेशन के संविधान के अनुरूप फैडरेशन के त्रिवार्षिक चुनाव 2019-2022 में जिन प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए उन्हे निर्विरोध विभिन्न पदों पर चुना घोषित किया।
चुने गए पदाधिकारियो मे चार उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा (दिल्ली), उपेन्द्र सिंह राठौड़ (राजस्थान), मोहन कुमार (बिहार) व वी प्रताप चन्द्रन (केरल), पांच सचिव पी आनंदम (तेलंगाना), शांता कुमारी (कर्नाटक), नमिता वोरा (असम), सन्तोष चतुर्वेदी (उत्तर प्रदेश) व मुकेश सिंह (महाराष्ट्र), कोषाध्यक्ष आर पी यादव (दिल्ली), वर्किंग कमेटी सदस्यों मे विपिन धूलिया (दिल्ली), हरिओम पांडे (मध्य प्रदेश), मोहम्मद सलीम (केरल) व साधना शर्मा (उत्तराखंड) मुख्य रहे।
सर्वसम्मति से दिल्ली के वर्किंग कमेटी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार विपिन धुलिया को फैडरेशन का सैक्रेट्री जनरल चुना गया, जिसकी घोषणा फैडरेशन अध्यक्ष के विक्रम राव ने की।
आई एफ डब्लू जे के इस चुनाव के साथ ही राजस्थान के झुंझुनू मे आयोजित 31वे त्रिवार्षिक सम्मेलन के समापन की घोषणा फैडरेशन के अध्यक्ष के विक्रम राव ने की।
सम्मेलन में सवाई माधोपुर जिले से भी जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और स्वागत किया। जिला अध्यक्ष के अलावा इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, महासचिव दिलीप शर्मा, सचिव जियाउल इस्लाम, बौंली मलारना उपखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बामनवास अध्यक्ष यशवंत जोशी, कोषाध्यक्ष हरक चंद जैन, सदस्य शहजाद मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !