Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रशासन गांव के संग अभियान में मौके पर ही हुआ ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आज गुरूवार को सवाई माधोपुर की बंधा, मलारना डूंगर की निमोद, बामनवास की खेड़ली एवं खंडार की बहरावण्ड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 12 से 18 के लिए शिविर हनुमान मंदिर, नंदबाबा गौशाला के पास खैरदा में तथा नगर परिषद गंगापुर के वार्ड संख्या 18 से 22 के लिए शिविर कोलीपाडा नंबर 3 स्कूल के पास आयोजित हुए। शिविरों में हजारों की संख्या में लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, विभिन्न योजनाओं में पात्र लोगों ने शिविर में ई-मित्रों के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन करवाएं, पट्टों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

 

जिले में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया। यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपा गया। शिविर में पट्टा वितरण, रेकार्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पडे हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया। शिविर में शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

 

In the campaign with the village administration, the problems of the villagers were resolved on the spot in sawai madhopur

 

पट्टा जारी होने पर सुशीला को मिला अपनी जमीन का मालिकाना हक:-

सुशीला देवी पत्नी नवल वैष्णव आयु 50 वर्ष ग्राम मेई खुर्द की रहने वाली है। सुशीला बहुत दिनो से पट्टा बनवाने का प्रयास कर रही थी। इसके लिए इन्होंने ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति में कई बार आवेदन किया, लेकिन इनकी जमीन का पट्टा जारी नहीं हुआ। पट्टा जारी नहीं होने से सुशीला बहुत परेशान थी क्योंकी इन्हें खुद की जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा था। पट्टा जारी नहीं होने और मालिकाना हक प्राप्त नहीं होने से सुशीला को बैंक से ऋण नहीं मिल पा रहा था।

 

पट्टा नहीं बनने से विभिन्न पंचायतीराज योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, छप्पर योजना आदि का लाभ भी सुशीला को नहीं मिला पा रहा था। पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत खण्डेवला में प्रशासन गांवों के संग अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें सुशीला ने पट्टा प्राप्ति का आवेदन शिविर प्रभारी बंशीधर योगी के समक्ष रखा। इस पर शिविर प्रभारी ने ग्राम विकास अधिकारी को पट्टा जारी करने के निर्देश दिये। शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार ग्राम विकास अधिकारी द्वारा निःशुल्क पट्टा जारी किया गया। पट्टा जारी होने पर सुशीला को अपनी जमीन का मालिकाना हक प्राप्त हुआ। अब सुशीला पंचायतीराज की विभिन्न योजनाओं एवं बैंक से ऋण के लिए आवेदन कर सकती है। पट्टा प्राप्त होने पर सुशीला ने खुशी जाहिर की।

 

विभिन्न पेंशन योजनाओं में नाम जोड़कर दिलवाया गया सुविधाओं का लाभ:-

रामलाल मीना पुत्र कन्नालाल मीना निवासी पीलूखेडा उम्र 67 वर्ष द्वारा इन्द्रा गांधी वृद्धावस्था पेशन योजना, शीला देवी पत्नी कन्हैयालाल हरिजन निवासी उदगांव उम्र 32 वर्ष द्वारा मुख्यमंत्री विकलांग पेंशन योजना, हीरा देवी पत्नी स्व. कन्हैयालाल बैरवा निवासी गोतोड उम्र 30 वर्ष, द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना एवं नानकी देवी पत्नी गोपाल मीना निवासी गोतोड उम्र 55 वर्ष, द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजना के लिए प्रशासन गांव के संग अभियान 2021 शिविर स्थल गोतोड में आवेदन किये। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बौली को निर्देशित किया गया।

 

जिसकी पालना में प्रार्थीयान् रामलाल मीना पुत्र कन्नालाल मीना निवासी पीलूखेडा उम्र 67 वर्ष, इन्द्रा गांधी वृद्धावस्था पेशन योजना, शीला देवी पत्नी कन्हैयालाल हरिजन निवासी उदगांव उम्र 32 वर्ष, मुख्यमंत्री विकलांग पेंशन योजना, हीरा देवी पत्नी स्व. कन्हैयालाल बैरवा निवासी गोतोड उम्र 30 वर्ष, मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना एवं नानकी देवी पत्नी गोपाल मीना निवासी गोतोड उम्र 55 वर्ष, मुख्यमंत्री वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजनान्तर्गत मिलने वाले लाभ एवं सुविधाओं के लिए पात्र माने गये। इस प्रकार प्राप्त चारों प्रकरणों/आवेदनों को योजनाओं से जोड़ा जाकर मौके पर ही निस्तारित किया गया।

 

राजस्व खाते में गलत नाम मौके पर सही किया गया:-

प्रार्थी कमला पत्नी बजरंगलाल जाति-जाट ग्राम बहरावण्डा खुर्द की निवासी है। कमला का राजस्व खाता संख्या 43 में नाम काडी गलत था। राजस्व खाता संख्या में नाम गलत होने से प्रार्थी को जमीन बंटवारा, जमीन विक्रय, जमीन रजिस्ट्रेशन और बैंक में खाता खुलवाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। राजस्व खातें में नाम गलत होने से प्रार्थी को सरकारी सबसीडी, कृषि विभाग की योजना, जनधन योजना एवं जमीन पर के.सी.सी. योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। पूर्व में खाता संख्या में नाम सही करवाने के लिए प्रार्थी ने ग्राम पंचायत में कई बार आवेदन किये लेकिन खाता संख्या में उनका नाम सहीं नही किया गया। ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द में प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अन्तर्गत विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

 

अभियान में कमला नें खाता संख्या में नाम दुरस्तीकरण का आवेदन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला सेंशन न्यायाधीश अश्वनी विज, प्रियंका पत्नी अश्वनी विज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश श्वेता गुप्ता एवं शिविर प्रभारी व उपजिला कलेक्टर खण्डार बंशीधर योगी के समक्ष रखा। इस पर शिविर प्रभारी बंशीधर योगी के निर्देशानुसार पटवार हल्का बहरावण्डा खुर्द पटवारी एवं भू.अ. निरीक्षक की रिपोर्ट तथा तहसीलदार खण्डार की अनुशंसा पर जमाबन्दी खाता संख्या 43 में काडी के नाम को दुरस्त कर कमला किया गया। नाम दुरस्त होने से अब कमला को जमीन बंटवारें, विक्रय एवं रजिस्ट्रेशन जैसी समस्या से निजात मिल पायेगी। कमला अब नाम सही होने पर सरकारी सबसीडी व जनधन योजना का लाभ ले पायेगी। खाता संख्या में नाम सही होने से कमला बैंक में अपना खाता आसानी से खुला पाएगी और ऋण की जरूरत होने पर के.सी.सी.योजना के तहत ऋण उपलब्ध होने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

 

पट्टा प्राप्त से कमली देवी को मिला अपनी जमीन का मालिकाना हक:-

कमली देवी आयु 52 वर्ष ग्राम बहरावण्डा खुर्द की रहने वाली है। कमली देवी बहुत दिनों से पट्टा बनवाने की प्रयास कर रही थी। इसके लिए इन्होंने ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति में कई बार आवेदन किया लेकिन इनकी जमीन का पट्टा जारी नहीं हुआ। पट्टा जारी नहीं होने से कमली देवी बहुत परेशान थी क्योंकी इन्हें खुद की जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा था। पट्टा जारी नहीं होने और मालिकाना हक प्राप्त नहीं होने से कमली देवी को बैंक से ऋण नहीं मिल पा रहा था। पट्टा नहीं बनने से विभिन्न पंचायतीराज योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, छप्पर योजना आदि का लाभ भी कमली देवी को नहीं मिला पा रहा था। आज  ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द में प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अन्तर्गत विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

 

जिसमें कमली देवी ने पट्टा प्राप्ति का आवेदन शिविर प्रभारी बंशीधर योगी के समक्ष रखा। शिविर प्रभारी द्वारा ग्राम विकास अधिकारी को पट्टा जारी करने के निर्देश दिये गये। शिविर में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला सेंशन न्यायाधीश अश्वनी विज, प्रियंका पत्नी अश्वनी विज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश श्वेता गुप्ता एवं शिविर प्रभारी व उपजिला कलेक्टर खण्डार बंशीधर योगी के द्वारा निःशुल्क पट्टा वितरण किया गया। पट्टा प्राप्त होने पर कमली देवी को अपनी जमीन का मालिकाना हक प्राप्त हुआ।

 

शिविर में जॉब कार्ड का वितरण किया गया:-

जसवंत महावर आयु 40 ग्राम बहरावण्डा का रहने वाला है। जसवंत के पास रोजगार और आर्थिक स्थिति सही नहीं के कारण वह काफी दिनों से जॉब कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहा था। जॉब कार्ड बनवाने के लिए जसवंत नें कई बार ग्राम पंचायत के चक्कर काटे लेकिन कुछ लाभ नहीं हुआ। जॉब कार्ड नहीं बन पाने के कारण जसवंत को मनरेगा योजना में रोजगार नहीं मिल पाने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ और मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना जैसी विभिन्न आर्थिक योजनओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जॉब कार्ड नहीं होने से जसवंत श्रम डायरी बनाने में भी असमर्थ था जिससे श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ भी प्राप्त नहीं हो पा रहा था। आज  ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द में प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अन्तर्गत विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

 

जिसमें महेन्द ने ट्राई साईकिल प्राप्ति हेतु आवेदन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला सेंशन न्यायाधीश अश्वनी विज, प्रियंका पत्नी अश्वनी विज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश श्वेता गुप्ता एवं शिविर प्रभारी व उपजिला कलेक्टर खण्डार बंशीधर योगी के समक्ष रखा। शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द एवं ग्राम विकास अधिकारी गुलाबशंकर योगी द्वारा जसवंत का जॉब कार्ड का आवेदन स्वीकृत किया गया एवं तुरंत शिविर में जॉब कार्ड बनाया गया। अब जॉब कार्ड बनने से जसवंत छात्रवृति, खाद्य सुरक्षा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी, प्रधानमन्त्री आवास योजना एवं श्रम विभाग की योजना में आवेदन कर पाएगा। अब जसवंत को जॉब कार्ड से एक साल में 90 दिन का रोजगार प्राप्त होगा जिससे उसके परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। जसवंत जॉब कार्ड पाकर काफी प्रसन्न हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !