Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जरुरतमंदो को मौके पर ही मिली ट्राई साइकिल, अब नहीं होगी आने-जाने में कोई परेशानी

प्रशासन गाँव के संग अभियान तहत आज गुरुवार को पिपलाई में आयोजित शिविर कर्माबाई के लिए वरदान बन गया। उन्हें मौके पर ही ट्राई साइकिल मिलने पर उनकी खुशी का पारावर नहीं रहा।
ग्राम पंचायत पिपलाई कैम्प में प्रार्थी कर्मा बाई पुत्री रामधन गुर्जर निवासी गढ़ी गोपालपुरा पिपलाई उपस्थित हुई। प्रार्थी कर्मा बाई द्वारा बताया गया कि उसका 70 प्रतिशत वाला मेडिकल प्रमाण पत्र होने के बावजूद भी अभी तक ट्राई साईकिल प्राप्त नहीं हुई है। जबकि वह दोनों पैरो से चलने में असमर्थ है। इस मामले को शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बामनवास रतन लाल योगी के संज्ञान में लाया गया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कर्मचारी छात्रावास अधीक्षक विष्णु कुमार शर्मा एवं कनिष्ठ सहायक मंगलेश मीना द्वारा सभी प्रक्रिया पूर्ण की गयी। प्रार्थी द्वारा व्हील चौयर के लिए 6 वर्ष 5 माह से बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पर भी काम नहीं हो पाया था। कर्मा बाई के चेहरे पर ट्राई साईकिल में प्राप्त कर उसमें बैठने पर मुस्कान आई।

 

The needy got the tricycle on the spot in sawai madhopur

 

इसी प्रकार राधिका देवी पत्नी स्व. मुरारीलाल धोबी उम्र 42 वर्ष ग्राम पंचायत खण्डेवला की निवासी है। राधिका अपने दोनों पैरों से दिव्यांग है जिससे राधिका चलने फिरने में असमर्थ थी। राधिका 20 साल से ट्राई साईकिल के लिए आवेदन कर रही थी लेकिन राधिका को ट्राई साइकिल प्राप्त नहीं हुई। पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत खण्डेवला में प्रशासन गांवों के संग अभियान का आयोजन किया गया। राधिका ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर प्रभारी बंशीधर योगी के समक्ष ट्राई साईकिल हेतु आवेदन किया। इस पर शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राधिका को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। राधिका ट्राई साइकिल पाकर बहुत प्रसन्न हुई उसने बताया कि अब मुझे आने जाने में सुविधा होगी और लोगो की सहायता नहीं लेनी पड़ेगी। राधिका ने प्रशासन गांवों के संग अभियान की प्रशंसा की और शिविर प्रभारी को धन्यवाद दिया। राधिका ने बताया कि “आज मेरा काम हुआ, मैं बहुत खुश हूँ।”

 

 

शिविर में ट्राई साईकिल प्राप्त कर दिव्यांग के चेहरे खिले:-

राणी बाई पुत्री बृजमोहन महावर उम्र 25 वर्ष ग्राम पंचायत बरनावदा की निवासी है। राणी बाई अपने दोनों पैरो से दिव्यांग है जिससे राणी बाई चलने फिरने में असमर्थ थी। राणी बाई पिछले कई सालो से ट्राई साईकिल के लिए आवेदन कर रही थी लेकिन राणी बाई को ट्राई साइकिल प्राप्त नहीं हुई। आज ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द में प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अन्तर्गत विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राणी बाई ने ट्राई साईकिल प्राप्ति हेतु आवेदन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला सेंशन न्यायाधीश अश्वनी विज, प्रियंका पत्नी अश्वनी विज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश श्वेता गुप्ता एवं शिविर प्रभारी व उपजिला कलेक्टर खण्डार बंशीधर योगी के समक्ष रखा। शिविर में तुरंत शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राणी बाई को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। राणी बाई ट्राई साइकिल पाकर बहुत प्रसन्न हुई, उसने बताया कि अब कहीं पर भी आने जाने में सुविधा होगी और लोगो की सहायता नहीं लेनी पडेगी।

 

 

इसी प्रकार महेन्द्र पुत्री जयलाल माली उम्र 24 वर्ष ग्राम पंचायत अल्लापुर की निवासी है। महेन्द अपने दोनों पैरो से दिव्यांग है जिससे महेन्द्र चलने फिरने में असमर्थ था। महेर्न्द पिछले कई सालो से ट्राई साईकिल के लिए आवेदन कर रही था लेकिन महेन्द को ट्राई साइकिल प्राप्त नहीं हुई। आज ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द में प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अन्तर्गत विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महेन्द ने ट्राई साईकिल प्राप्ति हेतु आवेदन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला सेंशन न्यायाधीश अश्वनी विज, प्रियंका पत्नी अश्वनी विज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश श्वेता गुप्ता एवं शिविर प्रभारी व उपजिला कलेक्टर खण्डार बंशीधर योगी के समक्ष रखा। शिविर में तुरंत शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से महेन्द को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया और साथ दिव्यांग पेंशन का लाभ भी दिया गया। महेन्द ट्राई साइकिल पाकर काफी प्रसन्न हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !