Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन, परिवहन सख्ती से रोकने के दिये निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में अवैध बनरी खनन, परिवहन रोकने तथा डीएफएमटी एवं सिलिकोसिस के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध बजरी खनन, परिवहन रोकने के लिए बनाई गई चेक पोस्ट में से प्रमुख दस पर आवश्यक रूप से सीसीटीवी केमरे स्थापित करने एवं उनसे मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। वहीं संयुक्त अभियान चलाकर संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने सवाई माधोपुर शहर विशेषकर खंडार रोड़ और रणथम्भौर रोड़ की यातायात व्यवस्था सुधारने व जाम न लगने देने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवर स्पीड तथा तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चलाने वाले सभी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। गैर कृषि या सहायक कृषि गतिविधि में लगे बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारी को अभियान चलाकर अपंजीकृत ट्रेक्टर ट्रालियों का पंजीयन करने तथा कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अवैध बजरी खनन, परिवहन की प्रभावी रोकथाम के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय से कार्य करते हुए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Instructions given to strictly stop illegal gravel mining, transportation in sawai madhopur

 

उन्होंने नाको पर नियुक्त कार्मिकों को आवश्यक रूप से पन्द्रह दिवस में रोटेट करने के निर्देश भी दिए। डीएफएमटी के संबंध में कलेक्टर ने उपलब्ध बजट एवं इससे करवाएं जाने वाले कार्याे के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में सिलिकोसिस की जांच के लिए आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार को सुबी 9 बजे से सायं 5 बजे तक सामान्य चिकित्सालय में बोर्ड बैठकर जांच करता हैं। सिटीस्केन सहित अन्य जांच के बाद बुधवार को बोर्ड द्वारा रिपोर्ट के आधार पर सिलिकोसिस प्रकरणों को आगे बढ़ाया जाता हैं। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, एएमई, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !