Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भीषण गर्मी में भारत विकास परिषद द्वारा संचालित रेलवे स्टेशन पर जल मंदिर का पानी अमृत समान

भारत विकास परिषद द्वारा इस भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन जल मंदिर संचालित किया जा रहा है। परिषद के जल प्रकल्प प्रभारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस भीषण गर्मी में यात्रियों को रोज़ाना लगभग 50-60 ड्रम पानी पिलाया जाता है। जिसमें लगभग 25-30 बर्फ की सिल्ली का उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ ट्रेन जैसा अनन्या एक्सप्रेस जो आगरा से सीधा सवाई माधोपुर आकर रूकती है जब उस ट्रेन पर यात्री को उसकी सीट पर जाकर ठंडा पानी पिलाते हैं तो यात्रियों के यह कह देते हैं कि ये भगवान कहां से आ गया। एक बार एक महिला यात्री इतना ही प्यासी थी की प्यास के मारे उसकी आवाज़ ही नहीं निकल रही थी वह केवल इशारों से समझा पा रही थी जैसे ही मैंने जग से ठंडा पानी पिलाया तब जा कर उस महिला की आवाज़ निकली और उन्होने परिषद के सभी कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

 

In the scorching heat, the water of the water temple at the railway station run by Bharat Vikas Parishad is like nectar

 

भारत विकास परिषद से जुड़े राजेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं के अनुसार यह प्याऊ लगभग 25 सालों से महेश गुप्ता के नेतृत्व एवं  आर्थिक सहयोग से संचालित की जा रही हैं। भामाशाहों एवं दानदाताओं द्वारा भी कभी शिकंजी, कभी शर्बत, कभी ठंडाई यात्रियों को पिलाई जाती है। दानदाता भी बढ़-चढ़कर अब सहयोग करने लगे हैं। किसी की तरफ से ट्रॉली, किसी की तरफ से मग कुप्पी, किसी की तरफ से बर्फ की सिल्ली, आर्थिक सहयोग या अन्य आइटम प्याऊ संचालन हेतु दिया जा रहा हैं। रेलवे स्टेशन पर प्याऊ के आठ पॉइंट बनाए गये हैं। जहां परिषद के कार्यकर्ता व अन्य लोग सेवा देने आते हैं। जिनमें राजकुमार डोसाया, राम गोपाल सिंगल, ज्योति जैन, अंजू गोयल, ओम प्रकाश शर्मा, राहुल श्रीमाल, राघवेन्द्र शर्मा, गजानंद कुमावत, राजू, मैनका जैन, मनीष खंडेलवाल, सुनिल जैन एवं गणमान्य नागरिक सहयोग करते हैं।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !