Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अति संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

भयमुक्त होकर शत – प्रतिशत मतदान करने की अपील

सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा ने आज गुरूवार को रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी के साथ विधानसभा सवाई माधोपुर के अति संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

 

Inspected highly sensitive and sensitive polling stations in sawai madhopur

 

निरीक्षण के दौरान विधानसभा सवाई माधोपुर के भाग संख्या 164 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयापुरा की ढाणी, भाग संख्या 158, 159 एवं 160 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर, भाग संख्या 156 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर, भाग संख्या 136 व 137 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रांवल, भाग संख्या 125 एवं 126 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डेरा का औचक निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित बीएलओ, सुपरवाईजरों से मतदान केन्द्रों के संबंध में जानकारी ली।

 

 

साथ ही उन्होंने लोगों को जागरूक कर मतदान केन्द्रों पर भयग्रस्त होने के विभिन्न कारणों के संबंध में जानकारी लेकर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त मतदान कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से भयमुक्त होकर शत – प्रतिशत मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी को भयग्रस्त मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात करने एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित रूटों पर निरन्तर गश्त करने एवं अनैतिक गतिविधियों पर नियंत्रण कर प्रभावी कारवाई करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !