Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जस्टाना नाके पर जांच के दौरान ढाई लाख रूपए जब्त किए

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया चेक पोस्टों का निरीक्षण

 

विधानसभा आम चुनाव 2023 में धन एवं मादक पदार्थों के गैरकानूनी इस्तेमाल एवं परिवहन के खिलाफ सभी विधानसभा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आज गुरूवार को सूरवाल एवं जस्टाना चेक पोस्टों का निरीक्षण कर मुस्तैद नाकेबंदी एवं सघन तलाशी अभियानों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया।

 

Two and a half lakh rupees seized during investigation at Jastana block in sawai madhopur

 

 

इस दौरान उन्होंने नाके पर तैनात पुलिस प्रशासन तथा सीआरपीएफ के जवानों को निर्देशित किया कि वे तलाशी के दौरान निजी वाहनों चालकों तथा सवारियों को गाड़ी बाहर निकालने वाहनों की अच्छी तरह से तलाशी ले। राज्य के बाहर से आने वाले वाहनों की विशेष जांच करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में दौसा सवाई माधोपुर बॉर्डर पर स्थित जस्टाना नाके पर जांच के दौरान रनवा गांव निवासी ओमप्रकाश मीना से ढाई लाख रूपए जब्त किए गए। साथ ही कुछ वाहनों से अवैध शराब भी बरामद की गई है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि उड़नदस्तों के द्वारा सघन जांच कार्य किया जा रहा है। अतः सभी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि चुनाव अवधि में 50 हजार रूपये से अधिक नकद राशि लेकर परिवहन ना करें। उन्होंने कहा कि 50 हजार रूपये से अधिक राशि पायी जाने पर जब्त की जा सकती हैं तथा अवैध वस्तु पाए जाने पर जब्ती के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने का भी प्रावधान है।

 

 

उन्होंने कहा कि अति आवश्यक होने पर नकद राशि के संबंध में सम्पूर्ण दस्तावेज यथा बैंक स्टेटमेंट, नकद प्राप्ति का स्त्रोत एवं राशि के व्यय का प्रयोजन इत्यादि के संबंध में साक्ष्य दस्तावेज साथ में रखें ताकि जांच के दौरान उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल के समक्ष वांछित दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकें।

 

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना बिल के किसी भी प्रकार की कीमती धातु, रत्न, आभूषण या अन्य किसी प्रकार की सामग्री इत्यादि का परिवहन न करें। साथ ही ऐसी किसी भी अवैध वस्तु यथा अवैध शराब, अफीम, चरस, गाँजा, हथियार इत्यादि का न तो उपयोग करें न ही परिवहन करें।

 

 

 

उन्होंने संबन्धित प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सघन तलाशी अभियानों के दौरान यदि प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी होती है तो उनके विरुद्ध उचित धाराओं में कठोरत्तम कार्यवाही कर सक्षम स्तर को रिपोर्ट देना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा, एसएचओं बौंली हरलाल मीणा, एसएचओं सूरवाल थाना बीघाराम अम्बेश, सीआरपीएफ के जवान सहित अन्य पुलिस जाप्ता मौजद था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !