Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस देने के दिए निर्देश

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेश की पालना के संबंध में जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पाक्षिक बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को समन्वित प्रयास कर पर्यावरण-अनुकूल कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेश के अनुसार क्रियांविति रिपोर्ट हर 15 दिन में भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक से अनुपस्थित रहने वाले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद आयुक्त गंगापुर व माइनिंग अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर ने एडीएम को दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने के लिए अभियान के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में शहर में पानी के निकास के संबंध में निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। कलेक्टर ने वन विभाग के उप वन संरक्षक को एनजीटी के निर्देशों के अनुसार संबंधित विभागों से एक्शन टेकन रिपोर्ट लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए।

Instructions  give notice absent officers
बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारी को जलाशयों से पानी के सेंपल लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, जिला परिवहन अधिकारी को ध्वनि, वायु प्रदूषण के संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने बैठक में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश में वर्णित बिन्दुओं का गहन अध्ययन कर आपसी समन्वय से इसकी कडाई से पालना करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचंद्र, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव सहित संबंधित लाइन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !