Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कक्षा 12वीं के छात्र नहीं लिख पाए बफेलो, पैरट, पीकॉक, टाइग्रेस शब्दों की स्पेलिंग

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीनापुर का औचक निरीक्षण कर शिक्षण की गुणवत्ताएं विद्यालय की व्यवस्थाओं को जांचा। विद्यालय में कक्षा 12 के बालकों का शिक्षण स्तर बहुत कमजोर मिला। वहीं पानी की टंकी से व्यर्थ बहते पानी को लेकर कलेक्टर डॉ. सिंह ने गहरी नाराजगी जताई।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने विद्यालय पहुंचते ही पानी की टंकी के ओवरफ्लो होकर पानी के व्यर्थ बहने को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विद्यालय के कक्षा कक्ष में अंधेरा होने तथा अन्य व्यवस्थाएं भी दुरस्त नहीं होने पर कलेक्टर ने प्रधानाचार्य एवं स्टाफ को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

Students Class 12th write Buffalo Parrot PeacockTigress spelling words
कलेक्टर डॉ. सिंह ने विद्यालय की कक्षा 12 में पहुंचकर विद्यार्थियों का शिक्षण स्तर जांचा। कक्षा 12 के छात्र बफेलो, पैरट, पीकॉक, टाइग्रेस जैसे शब्दों की स्पेलिंग भी नहीं लिख पाए। कलेक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षण का स्तर सुधारने, समर्पित होकर दिए गए दायित्वों को पूरा करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ भी संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों को महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा बालकों को महात्मा गांधी के आदर्शों एवं जीवन दर्शन से रूबरू करवाते हुए गांधी के आदर्शों को अपनाने की बात कही।
विद्यालय में साफ सफाई रखने, बालकों को स्वावलंबन की सीख देने सहित अन्य आदर्शाे के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तहसीलदार गोपाल सिंह हाडा, विकास अधिकारी रामावतार मीना सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !