कोरोना संक्रमण में कमी एवं आमजन की सुविधा के चलते लॉकडाउन में ढील दी गई है लेकिन अभी ढिलाई बरतना खतरनाक होगा जो हमारी सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया है कि अभी भी कुछ लोग प्रोटोकॉल पालना के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे है। ऐसे ही 345 लोगों के खिलाफ आज बुधवार को कार्रवाई कर चालान बनाए गए है। 2 गज दूरी उल्लंघन पर 339, सार्वजनिक सथान पर थूकने और मास्क न लगाने पर 3-3 लोगों के चालान काटे गए। कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि ऐसे लोगों को टोकना आपका कर्तव्य है।

ऐसे लोगों को न तो कोई सामान बेचे न उनसे खरीदे। उन्होंने बताया कि जिले में केवल 30 एक्टिव कोरोना संक्रमित केस बचे है। लगातार हम अनुशासन का पालन करते हुए प्रोटोकॉल की पालना करते रहे तो शीघ्र ही हमारा जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया