पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 227 लोगों के काटे चालान

जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार विश्नोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी के नेतृत्व में समस्त वृत्ताधिकारियों व थानाधिकारियों द्वारा आज सोमवार को आम लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने हेतु समझाईश की गई तथा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के अन्तर्गत कुल 227 व्यक्तियों का चालान किया जाकर 27000 रुपए की जुर्माना राशी वसूल की गई है। कोरोना गाइडलाइन की पालना हेतु निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया