Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगी प्रीकॉशन डोज

गंभीर बीमारियों वाले 60 से अधिक आयु वर्ग के नागरिक भी ले सकेंगे प्रीकॉशन डोज

 

कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाले हेल्थ वर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ ही हाई रिस्क श्रेणी वाले 60 वर्ष से अधिक आयु वाले गंभीर बीमारियों वाले (को-मॉर्बिड) को कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज के रूप में प्रीकॉशन डोज लगनी शुरू हो गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने कोविड की प्रीकॉशन डोज लगवाकर तीसरी डोज की शुरूआत की।

 

 

साथ ही डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. अनिल जैमिनी, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डाॅ. राजेश जैन, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल व यूपीएम विनोद शर्मा ने भी प्रीकॉशन डोज लगवाई। सीएमएचओ ने बताया कि तीसरी लहर के खतरे को कम करने के लिए कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में सोमवार से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित कोमॉर्बिड जिन्हें पूर्व में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है उन्हें कोविड की प्रीकॉशन डोज लगनी शुरू हो चुकी है।

 

 

 

इस वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए चिकित्सक द्वारा जारी किसी भी प्रकार के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। परन्तु गंभीर बीमारियों वाले लोग वैक्सीनेशन से पूर्व अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेंवे। ऐसे लाभार्थी जिन्हें दूसरी डोज लगाए 9 माह यानि 39 सप्ताह पूर्ण हो चुके है वह अपनी प्रिकॉशन डोज लगवा सकेंगे।

 

Health and frontline workers received precaution doses in sawai madhopur

 

डॉ. मीना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में कोविड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है इसके लिए कॉविड वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड-19 अनुरूप व्यवहारों का पालन करते हुए मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाए रखें एवं बार-बार हाथ धोने आदि आदतों को अपने नियमित व्यवहार में लागू रखें। जिले में 388 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को व प्रिकाॅशन डोज लगाए जा रहे हैं। वहीं 15-17 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए 60 केंद्र निर्धारित किए गए है।

 

कोविन पोर्टल पर ऐसे करें प्रीकॉशन डोज की बुकिंग

 

लाभार्थी ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आसानी से अपना पंजीयन कर सकते है। इसके लिए पोर्टल के डैशबोर्ड पर वैक्सीनेशन सर्विस पर जाकर बुक वैक्सीनेशन पर क्लिक करे, फिर अपना पूर्व में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर दर्ज करें। आपके नम्बर पर 6 अंकों का ओटीपी मिलेगा। उक्त ओटीपी डालने पर एरिया का पिन कोड नम्बर डाले, इसके बाद आपके सामने वैक्सीनेशन केंद्रों की सूची आ जायेगी।

 

 

इसके बाद आप टीकाकरण केंद्र, तारीख व समय के साथ अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्र पर अपना स्लॉट बुक कर सकते है। वैक्सीनेशन केंद्र पर आपको अपना आईडी कार्ड व सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा कोविन पोर्टल पर अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन करके राज्य व जिला चुन कर वैक्सीनेशन सेंटर का चयन कर सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !