Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य : जिला कलेक्टर

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं में विस्तार के साथ-साथ दवाओं का उचित प्रबंधन, साफ-सफाई, कर्मचारियों की सुरक्षा, वाहन पार्किंग का उचित प्रबंधन करने के संबंध में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में जिला अस्पताल के सभागार में चिकित्सकों, नर्सिंग, फार्मासिस्ट, सफाई एवं सुरक्षा प्रभारियों की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में सवाई माधोपुर जिले के साथ-साथ मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के मरीज बेहतर ईलाज की अपेक्षा में आते हैं उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ निःशुल्क दवा, जांच, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ वातावरण देना हमारा कर्तव्य है।

 

उन्होंने कहा कि अस्पताल के बेहतर प्रबंधन के लिए मैनपावर के साथ-साथ हैडिकेशन की आवश्यकता है। अस्पताल के बेहतर प्रबंधन में पब्लिक एनाउंसमेन्ट सिस्टम उपयोगी सिद्ध हो सकता है इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में आवारा सुअरों, कुत्तों एवं गायों के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या एवं उनकी गुणवत्ता में वृद्धि की जाए।

 

It is our duty to provide better medical facilities to the patients in the hospital District Collector

 

इसके साथ-साथ आपदा प्रबंधन पर भी विशेष रूप से व्यवस्थाएं अस्पताल में सुनिश्चित हो। अस्पताल परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा बनाने के लिए वर्षा ऋतु में घांस और पौधारोपण किया जाए। वहीं पार्किंग के उचित प्रबंधन के लिए यथा संभव प्रयास किए जाए। आवश्यक दवाओं और जांच की 24 घण्टे व्यवस्था सुनिश्चित हो। जिला कलेक्टर ने इस दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों, नर्सिंग, फार्मासिस्ट एवं अन्य प्रभारियों से अस्पताल के बेहतर प्रबंधन के लिए सुझाव मांगे। इस दौरान डॉक्टर सत्यनारायण अग्रवाल ने सुझाव दिया कि उचित पार्किंग स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग अव्यवस्थित रहती है जिससे 108 एम्बुलेंस सहित अन्य रोगी वाहनों के अस्पताल तक पहुंचने में असुविधा होती है।

 

वहीं उन्होंने 20 एक्स आर्मी मैन गार्ड अस्पताल की सुरक्षा हेतु लगाने, फायर सिस्टम के लिए पर्याप्त संसाधन एवं मैनपावर की व्यवस्था, डीडीसी दवा वितरण केन्द्र के उचित प्रबंधन, लैब में मरीजों के पंजीकरण हेतु अतिरिक्त कार्मिक की आवश्यकता की बात कहीं। वहीं डॉक्टर अकरम ने अस्पताल में दुर्घटना आपातकाल कक्ष में ट्रोमा, विद्युत करंट, आग से जलने, दुर्घटना में घायल मरीज जिन्हें एम्बुलेंस या अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया जाता है उनके उतरने के बाद पंजीकरण, फर्स्ट एड, सहित एक्सरे, सोनोग्राफी आदि की सुविधाएं एक जगह उपलब्ध हो। रात्रि में आईपीडी में भर्ती मरीजों को मिलने आने वाले परिजनों के लिए एन्ट्री पास की व्यवस्था का सुझाव दिया। इस दौरान पीएमओं डॉ. अश्वनी कुमार सहित अन्य चिकित्सकीय प्रभारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !