Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी रवीन्द्रनाथ टैगोर गौरव सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित

वरिष्ठ भाजपा नेता, साहित्यकार, समाजसेवी तथा सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को रवीन्द्रनाथ टैगोर गौरव सम्मान प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, फतेहाबाद, आगरा द्वारा आयोजित किए गए एक समारोह में डॉ. चतुर्वेदी को शिक्षा, संस्कृति, हिंदी साहित्य सेवा, कला, शोध, समाज सेवा तथा राजनीति आदि क्षेत्रों में विशेष योगदान हेतु संस्था के मुख्य अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को संगठनात्मक कार्यों का एक लंबा अनुभव है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विविध सामाजिक संगठनों में वे पिछले पैंतीस वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं।

 

शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वे अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। डॉ. चतुर्वेदी की 15 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। डॉ. चतुर्वेदी 17 शोधार्थियों के शोध निदेशक रहे हैं। डॉ. चतुर्वेदी ने लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी एवं पत्र वाचन किया है। डॉ. चतुर्वेदी ने अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। डॉ. चतुर्वेदी को भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 93 बार सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. चतुर्वेदी की 150 कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर डॉ. चतुर्वेदी की अनेक वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। डॉ. चतुर्वेदी अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।

 

Dr. Madhu Mukul Chaturvedi honored with Rabindranath Tagore Gaurav Samman at national level

 

शिक्षाविद होने के साथ साथ डॉ. चतुर्वेदी पर्यावरणविद, समाजसेवी और साहित्यकार भी हैं। डॉ. चतुर्वेदी ने अबतक लगभग एक हज़ार वृक्ष लगाए हैं तथा वे अब तक 65 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। डॉ. चतुर्वेदी भारत विकास परिषद, सवाई माधोपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, सवाई माधोपुर के महामंत्री रह चुके हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं तथा राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय के सवाई माधोपुर के इकाई सचिव भी रह चुके हैं।

 

Honor

डॉ. चतुर्वेदी अनेक संस्थाओं के आजीवन सदस्य हैं जैसे – अखिल भारतीय साहित्य परिषद् राजस्थान, भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद, राजस्थान राजनीति विज्ञान परिषद् तथा गांधीय अध्ययन समिति। इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद, अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति तथा भारतीय जनता पार्टी में डॉ. चतुर्वेदी निरंतर सक्रिय हैं। इन सबके अतिरिक्त वे एक श्रेष्ठ समीक्षक एवं कुशल मंच संचालक भी हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !