जमीयतुल उलमा हिन्द की सवाई माधोपुर शाखा के सदस्यों ने जेतपुर गांव में जाकर स्वच्छता जागरूकता हेतु नुक्कड़ सभा तथा सफाई अभियान चलाया।
जमीयत सदस्य मौलाना अबसार नाशरी ने बताया कि गुरुवार की रात्री जेतपुर गांव में फैल रही बीमारियों को देखते हुए जमीयतुल उलमा हिन्द की सवाई माधोपुर शाखा की ओर स्वच्छता जागरूकता हेतु सभा की गई। जिसमें स्वच्छता की महत्ता को दीनी और वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में विस्तारपूर्वक समझाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार सुबह जमीयत की ओर से मौलाना नोमान कासमी, मौलाना अब्दुल हमीद कासमी, मौलाना महबूब आलम रहीमी, मौलाना अबसार नदवी, मौलाना अशरफ, हाफिज मोहम्मद अफजल, मौलाना अरशद आदि के नेतृत्व में अभियान चला कर गांव के गली मोहल्लों की सफाई भी की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
