Sunday , 6 September 2026
Breaking News

खनिज समिति व टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित

खनिज समिति व टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित

जिला स्तरीय खनिज समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने खनिज विभाग के सहायक अभियंता से बजरी के अवैध खनन को रोकने के संबंध में किए गए प्रयासों एवं कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की निर्देश दिए। उन्होंने बोर्डर होमगार्ड्स के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, परिवहन विभाग, वन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में कार्ययोजना एवं निर्देशों की पालना में की गई कार्यवाही के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, पुलिस विभाग के अधिकारी, वन विभाग एवं परिवहन विभाग से अधिकारी उपस्थित थे।

Mineral committee task force meeting

 

एन.एस.पी. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाऐ संस्था प्रधान

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गत वर्षो तक रजिस्टर्ड समस्त विद्यालयों के एन.एस.पी. पोर्टल के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिय गये हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक रामखिलाडी बैरवा ने बताया कि सत्र 2019-20 के लिए जिले के समस्त राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों को एन.एस.पी. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अल्पसंख्यक के छात्र हो अथवा नहीं हो। इसके लिए पूर्व आईडी पासवर्ड से लाॅगिन करें तथा रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर प्रिन्ट आउट को संस्थाप्रधान से प्रमाणित करवाकर मय अपलोड आईडी प्रूफ एवं निजी विद्यालय मान्यता की काॅपी के साथ कक्षा 1 से 10 तक के विद्यालय स्थानीय कार्यालय में एवं कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में अप्रव्ड के लिए भिजवायें। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों ने सत्र 2019-20 में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, वे संस्थाप्रधान विद्यालय की लाॅगिन पर प्राप्त छात्रवृति आवेदनों का वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !