Sunday , 8 March 2026
Breaking News

फर्जी पट्टे जारी करने वाले जेईएन को किया कार्यमुक्त तथा पूर्व लिपिक नितेश गौड निलंबित

नगर परिषद आयुक्त होती लाल मीना ने नगर परिषद सवाई माधोपुर में फर्जी पटटे जारी करने वाले जेईएन को कार्यमुक्त कर संबंधित लिपिक को निलम्बित किया। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि भूमि शाखा में पूर्व में कार्यरत लिपिक नितेश गौड के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी कि नितेश गौड द्वारा तथ्यों को छुपाकर गलत तरीके से पट्टे जारी करवाए गए है। इस पर पूर्व लिपिक नितेश गौड को तत्काल भूमि शाखा से हटाकर अन्य लिपिक हेमेन्द्र रेबारी को भूमि शाखा का चार्ज दिया गया। उन्होंने बताया कि हेमेन्द्र रेबारी द्वारा प्रसंज्ञान में लाया गया कि पट्टा डिस्पेच रजिस्टर के अनुसार पटटा संख्या 163, 164, 165 एवं 168 8 मार्च, 2023 को जारी हुए है, जिनकी पत्रावली मुझे चार्ज में प्राप्त नहीं हुई है।

 

JEN issuing fake leases was relieved and former clerk Nitesh Goud suspended

 

पत्रावली प्राप्त करने के लिए नितेश गौड से दूरभाष पर जानकारी करने पर पत्रावली परिषद कार्यालय में प्रस्तुत की गई, जिनका अध्ययन करने पर पाया कि राजस्व ग्राम आलनपुर के खसरा नम्बर 1200 राजस्व रिकॉर्ड अनुसार गैर मुमकीन चारागाह पडत नाला के पास दर्ज है तथा मौके पर भूखण्ड खाली है। नगर परिषद आयुक्त के संज्ञान में आते ही भूमि शाखा में कार्यरत पूर्व लिपिक नितेश गौड़ को निलम्बित किया गया तथा संबंधित जेईएन को कार्यमुक्त कर उक्त पट्टे निरस्त करने की कार्यवाही राज्य सरकार द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान में जारी होने वाले पट्टों को निरस्त किए जाने के लिए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 73 ख में प्रावधान अनुसार संबंधित को स्वामित्व दस्तावेज के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करने को नोटिस 20 जुलाई, 2023 को जारी किया गया है। जवाब प्राप्त होने पर तथ्यो को छुपाकर प्राप्त किए पट्टे को निरस्त कर दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !