खण्डार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम हेतू जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हिमांशु शर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निकटतम सुपरविजन इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया की गश्त के दौरान एवं मुखबिर खास की सूचना पर मेई कलां मोड़ से एक अबैध बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर – ट्रॉली को जप्त कर चालक जुगराज पुत्र मोहन लाल निवासी खण्डार खण्डार गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद थाने पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी महेश सिंह, गणपत सिंह हेड कांस्टेबल, करतार सिंह कांस्टेबल एवं जितेन्द्र कानि कांस्टेबल मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया