Sunday , 8 March 2026
Breaking News

खण्डार थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से जब्त किये 1 लाख 66 हजार रुपये

खण्डार थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर “ए” श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 लाख 66 हजार रुपये जब्त किए है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग हेतु अभियान चलाया  हुआ है।

 

Khandar police station seized Rs 1 lakh 66 thousand from a car during the blockade in sawai madhpur

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के निकटतम सुपरविजन में खण्डार थानाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए नाकाबंदी के दौरान पालीघाट नाका पर लगे पुलिस जाब्ता द्वारा पाली घाट अन्तर्राजीय नाका पर वाहनों की चैकिंग एवं तलाशी करते हुए एक कार में 1 लाख 66 हजार रूपये मिले।

 

 

 

कार चालक जितेन्द्र पुत्र रामकरण निवासी 13 ई 127 वैषाली नगर जयपुर हाल निवासी पाली रोड़ नाटेकर स्कुल के पास वार्ड नम्बर 15 श्योपुर एमपी द्वारा अपने वाहन में पाई गई राशि के बारे में कोई संतोषप्रद जबाव नहीं पर देने पर रुपयों को संदिग्ध परिस्थितियों में पाई जाने पर जप्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी दिनेश कुमार, ईश्वर सिंह उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक फैयाज खान, नरेन्द्र कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल और मुकेश कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !