Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रैली निकालकर दिया शत – प्रतिशत मतदान करने का संदेश

स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुरलीधर प्रतिहार ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में जिले में करीब 370 मतदान केंद्र ऐसे है जहां पर 65 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ है और वहां पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से भी काम रहा है। विशेष कर बामनवास एवं खंडार विधानसभा क्षेत्र में रहा है।

 

Rally given message of 100% voting in sawai madhopur

 

यहां पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वीप गतिविधियां आयोजित कर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में राजीविका महिला समूहों की मतदाता जागरूकता रैली को स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने आज बुधवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली जिला कार्यालय राजीविका, सवाई माधोपुर से रवाना होकर मुख्य बाजार होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नारा, भाषण, रंगोली के माध्यम से आमजन को मतदान करने के लिए जागरूक किया।

 

 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी कमल कुमार बैरवा, एरिया कौर्डिनेटर पूजा जागा, सभी ब्लॉक व कलस्टर स्टाफ उपस्थित रहे। इसी प्रकार अल्पसंख्यक विभाग द्वारा पंजीकृत मदरसों में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए सवाई माधोपुर जिले के ब्लॉक मलारना डूंगर, बहतेड़, छाण, जैतपुर गंगापुर, वजीरपुर, उदेईकलां, बौंली, चौथ का बरवाड़ा एवं शहर सवाई माधोपुर में मदरसों में अध्ययनरत विधार्थियों एवं शिक्षा अनुदेशकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

 

 

 

इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द बंसल ने शहर सवाई माधोपुर में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने गली मौहल्लों में रैली निकाल कर विभिन्न मतदाता जागरूकता स्लोगन के माध्यम से मतदाताओ से शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।

 

 

जिले के सभी पंजीकृत मदरसों में कार्यरत शिक्षा अनुदेशकों एवं विभाग द्वारा संचालित राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों (सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी) में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर सहायक स्वीप प्रभारी नीरज कुमार भास्कर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना, रघुवर दयाल मथुरिया, शिक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !