Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए करें प्रभावी मॉनिटरिंग

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी रिटर्निंग अधिकारी को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव से संबंधित कार्यो की नवीनतम दिशा निर्देशों व संशोधित दिशा-निर्देशानुसार मॉनिटरिंग करने के निर्देश प्रदान किए।

 

 

Do effective monitoring for free, fair, fear-free and peaceful elections in sawai madhopur

 

साथ ही उन्होंने वल्नरेबल मतदान केन्द्र एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर अलग-अगल प्रभावी रणनीति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भयग्रस्त क्षेत्रों में संयुक्त रूप से भ्रमण कर आम मतदाताओं का फीडबैक लेने तथा उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की जाये, आम नागरिकों, निर्वाचन विभाग, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली आदर्श आचार संहिता सम्बंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने सी-विजिल ऐप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करवाने के बाद 100 मिनट में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 

 

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग प्रक्रिया के लिए सूची तैयार करवाकर मतदान के समय सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजाम समय पर करने के निर्देश दिए। आदर्श आचार संहिता की पालना तथा अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों को प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग साईट्स, आमसभा की अनुमति पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिये। उन्होंने चारों विधानसभा क्षेत्रों में निरंतर एफएसटी एवं वीएसटी को सक्रिय रखते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका ने कहा कि भयग्रस्त क्षेत्रों में असमाजिक तत्वों को समय पर पाबंद करते हुए अधिकारी प्रो एक्टिव होकर कार्य करें। सूचना तंत्र को मजबूत रखते हुए अवैध सामग्री के आवागमन एवं असमाजिक तत्वों के आवागमन को प्रतिबंधित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों को सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने, होम वोटिंग के समय सुरक्षात्मक मापदण्ड को प्रभावी रखने तथा क्षेत्र में नियमित रूप से मार्च पास्ट कर आम मतदाताओं को भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने एनफोर्समेंट एवं सीजर की कार्रवाई को प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिये।

 

 

 

बैठक में स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने वोटर हैल्पलाईन एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा विगत विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से कम वोटिंग प्रतिशत वाले प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर प्रतिबूथ एक अधिकारी नियुक्त कर विशेष अभियान के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात कही।

 

 

बैठक में रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी गंगापुर सिटी राधेश्याम मीना, रिटर्निंग अधिकारी खण्डार बंशीधर योगी, रिटर्निंग अधिकारी बामनवास अंशुल सिंह, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा, एसडीएम मलारना डूंगर केशव मीना, चुनाव तहसीलदार चन्द्रशेखर सहित समस्त तहसीलदार एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !