Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चोर गि*रोह के 3 आरोपियों को दबोचा

कोटा: कोटा शहर की अनंतपुरा थाना पुलिस ने चोर गि*रोह के तीन आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी नाजिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी आमिर कॉलोनी अन्नतपुरा जिला कोटा, इम्तियाज पुत्र सलीम निवासी अन्नतपूरा कोटा और अमजद उर्फ जिनाद पुत्र हफिज मोहम्मद निवासी विज्ञान नहर हाल निवासी अन्नतपुरा जिला कोटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने तीन दिन पहले ही बरडा बस्ती इलाके में एक साथ तीन मकानों में चोरी की थी।

 

 

Kota City Police News 27 Feb 25

 

चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया था। आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अनंतपुरा थाना सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गत 25 फरवरी 25 को फरियादी रवि कुमार निवासी बरडा बस्ती ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया है कि 24 फरवरी की रात 8 से 9 बजे के बीच उनके मकान में अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की है।

 

 

 

 

आरोपी घर से सोने के टॉप्स, नथ, मंगलसूत्र, टिकला, अंगूठी सहित चांदी के जेवर चोरी करके फ*रार हो गया। पड़ोसी मीना प्रजापति के घर से सोने का हार, टिकला,10 हजार नगदी, एक 32 इंच की एलईडी, मोबाइल चार्जर और राधेश्याम बैरवा के मकान से 10 हजार नगदी व चांदी के जेवर ले गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली। कुछ युवक सुनार की दुकान के आसपास खड़े होकर चोरी के जेवर बेचने की बात कर रहे थे।

 

 

 

जिस पर तीन आरोपियों को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद नाजिद, इम्तियाज और अमजद उर्फ जिनाद को गिर*फ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बरडा बस्ती में तीन अलग-अलग जगह पर मकान में चोरी करना कबूला है। आरोपी रात के समय घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से चोरी के माल बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !