Sunday , 7 June 2026
Breaking News

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

सवाई माधोपुर: टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मरीज को पोषण सहायता प्रदान की गई।

 

टीबी मुक्त करने की दिशा में अधिकारी करें प्रभावी कार्य:

कार्यशाला में जिला कलक्टर द्वारा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रसद विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को टीबी रोग के प्रति जागरुक रहकर ज्यादा से ज्यादा नि-क्षय मित्र बनाकर जिले में टीबी का इलाज ले रहे मरीजों को उनके माध्यम से पोषण किट उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

Workshop organized under TB-free India campaign in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बैठक में अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए जिससे कि केन्द्र सरकार की मंशानुरूप टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान सफल हो सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को केम्पेन के तहत शत प्रतिशत एक्स-रे, नॉट एवं नि-क्षय मित्र बनवाने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जिला कलेक्टर ने निक्षय मित्र बनकर पोषण सहायता उपलब्ध करवाई है ऐसे ही पोषण सहायता उपलब्ध करवाकर अन्य अधिकारी भी निक्षय मित्र बन सकते हैं। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों को भी निक्षय मित्र बनने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित कुमार गोयल द्वारा क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !