कोटा: कोटा ग्रामीण जिले की थाना पुलिस सिमलिया ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी दीनदयाल उर्फ छोटू निवासी अंता जिला बारां हाल निवासी दिल्ली, टीनू उर्फ उर्फ टोनूराज निवासी टाउन शिप धाखड़खेड़ी, उद्योग नगर कोटा और लोकेश निवासी अंता जिला बारां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों ही आरोपी आदतन अपराधी है।
सिमलिया थाना एसएचओ के अनुसार टोनू के खिलाफ कोटा, झालावाड़ और उज्जैन में 14 मामले दर्ज है। एसएचओ के अनुसार दीनदयाल वर्तमान में दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। कुछ दिनों पूर्व ही वह कोटा आया हुआ था। मोतीकुआं गांव में उसके दूर के रिश्तेदार रहते है। गत 14 अगस्त को रिश्तेदारों से मिलने मोती कुआं गांव पहुंचा था।
दीनदयाल के साथ उसके साथी टोनू और लोकेश भी थे। तीनों ब*दमाशों ने घर की अलमारी का ताला तोड़ा। अलमारी में रखे 40 हजार रुपए की नगदी, सोने के 2 हार, कानो के टॉप्स के झेल, रखड़ी, टिकला ओर 250 ग्राम चांदी के पायजेब चुरा लिए थे। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
