Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने  चालक को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चालक हरकेश पुत्र प्रेमराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम हेतू जिले में अभियान चलाया हुआ है।

 

Kundera police station seized a tractor-trolley transporting illegal gravel, driver arrested in sawai madhopur

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व सीओ शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा 16 अगस्त को एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली, जिसमें अवैध बजरी भरी हुई है, को आईपीसी एमएमडीआर एक्ट में जप्त किया गया है। साथ ही पुलिस ने चालक हरकेश पुत्र प्रेमराज निवासी खाण्डोज  सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को थानाधिकारी महेन्द्र सिंह मय टीम के सांयकालीन गस्त व अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु कार्रवाई के लिए निकले थे।

 

 

गश्त के दौरान जाब्ता जब चकेरी रोड़ हुनमान जी के मन्दिर के गेट के पास पहुंचा, जहां पर चकेरी की ओर से एक लाल रंग का ट्रैक्टर जिसमें बनास बजरी भरी हुई थी, आता हुआ दिखाई दिया। जिसका चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली को बीच सड़क कर छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसको जाप्ते की मदद से पकड़ा गया। पुलिस ने जब उससे नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम हरकेश पुत्र प्रेमराज होना बताया।

 

पुलिस ने जब उससे बजरी का रायल्टी रवन्ना मांग तो अपने पास कोई रोयल्टी रवन्ना नहीं होना बताया तथा बजरी को बनास नदी से चोरी छिपे भरकर लाना बताया है। साथ ही ट्रैक्टर के कागजात मांगे तो नहीं होने बताया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, हरिसिंह कांस्टेबल, महबूब कांस्टेबल एवं अजय सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !