Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस ने जानलेवा हमले करने के एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले करने के एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनामी बदमाश आरोपी मनराज पुत्र रतनलाल को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी वृत ग्रामीण अनिल डोरिया के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम मय टीम द्वारा आरोपी मनराज पुत्र रतनलाल निवासी मोजीपुरा रवांजना डूंगर सवाई माधोपुर को हत्या के प्रयास की घटना को अन्जाम देने पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

 

Police arrested a criminal reward crook of Rs 5,000 for committing a murderous attack in sawai madhopur

 

प्रकरण में अन्य शेष आरोपियों की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है की मुकेश पुत्र लड्डूलाल ने एक रिपोर्ट इस आशय से पेश की कि प्रार्थी कि दिनांक 2–10-2022 को सुबह 8ः00 – 8ः30 बजे प्रार्थी व प्रार्थी परिवार के सदस्य अपने कब्जा शुदा खेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान आरोपियों ने एक राय होकर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी व प्रार्थी के परिवारजनों के गम्भीर चोट आयी थी।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम, समय सिंह सहायक उप निरीक्षक, आबिद हेड कांस्टेबल, बाबूलाल हेड कांस्टेबल, रविन्द्र हेड कांस्टेबल, बसराम कांस्टेबल, विनोद कांस्टेबल, विजय सिंह कांस्टेबल, सुर्यप्रकाश कांस्टेबल, सियाराम कांस्टेबल, ललित कांस्टेबल, प्रवीण कांस्टेबल, धर्मराज कांस्टेबल, ममता महिला कांस्टेबल एवं महेन्द्र हेड कांस्टेबल साईबर सैल सवाई माधोपुर मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !