Saturday , 5 September 2026
Breaking News

हरित न्याय अभियान के तहत राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह परिसर में किया वृक्षारोपण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर में हरित न्याय अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि रालसा जयपुर के निर्देशानुसार जिलें में 18 अगस्त से 17 नवम्बर, 2023 कुल 3 माह तक हरित न्याय अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 51-ए(जी) में सभी नागरिकों का मौलिक कर्तव्य दिया गया है कि वे पर्यावरण की सुरक्षा और उसके संवर्धन में योगदान करें। भाग-4 में नीति निर्देशक तत्वों में अनुच्छेद 48-ए में पर्यावरण एवं वन्यजीवों के संरक्षण की आवश्यकता की बात की गई है और पर्यावरण संरक्षण को राज्य की जिम्मेदारी के रूप में दर्शाया गया है।

 

 

Under the Green Justice Campaign, tree plantation was done in the state communication and juvenile home premises Sawai Madhopur

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए जानकारी दी कि वृक्ष सभी जीवित प्राणियों के अस्तित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और निस्संदेह मानव जाति का अस्तित्व सह-अस्तित्व सभी पर्यावरण एवं जीवित प्राणियों के अस्तित्व पर ही निर्भर करता है। हमें यह देखना होगा कि हम पर्यावरण को कितना बचा पा रहे हैं। हमें अपनी मानसिकता को बदलना होगा। हमें लोगों को पर्यावरण के संबंध में जागरूक करना होगा।

 

 

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह जूट के थैले और कागज से बनी चीजें जैसे स्ट्रॉ आदि का उपयोग करना चाहिए ताकि पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए पर्याप्त साधन बच सकें। इस अवसर पर प्रिन्सीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड सवाई माधोपुर अरविन्द कुमार, अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर विमलेश कुमार, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण व अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !