Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की कुण्डेरा थाना पुलिस ने बनास नदी से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कों जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। कुण्डेरा थानाधिकारी हरिमन मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि कुण्डेरा थाना पुलिस द्वारा मंगलवार मखोली से कुण्डेरा की तरफ आता हुआ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लाल रंग का दिखाई दिया।

 

 

Kundera Sawai Madhopur Police News 25 Sept 24

 

 

जिसका चालक पुलिस गाडी को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोड पर ही छोड़कर अमरूदों के खेतों में भाग गया। पुलिस ने चालक का पीछा किया लेकिन अमरूदों की फसल में ज्यादा आगे निकल जाने की वजह से ओझल हो गया। इसके बाद पुलिस ने अवैध बनास बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

 

 

उन्होंने बताया कि चालक और मालिक के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट और बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कुण्डेरा थानाधिकारी हरिमन मीना, सहायक उप निरीक्षक सुरेश चन्द, कांस्टेबल राजेश, हरि सिंह, महबूब और रतिराम शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !