Saturday , 7 March 2026
Breaking News

छारोदा गांव में हुई ह*त्या के मामले में 2 मुख्य आरोपी पुलिस के सिकंजे में

सवाई माधोपुर:- कुण्डेरा थाना पुलिस ने छारोदा गांव में हुई ह*त्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार मीना पुत्र सियाराम मीना और मुनेश कुमार मीना पुत्र सियाराम मीना निवासी छारोदा, कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

 

कुण्डेरा थानाधिकारी श्रवण पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर विजय सिंह व सीओ शहर सवाई माधोपुर हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई गई है। उन्होंने बताया कि कुण्डेरा थाना पुलिस द्वारा आईपीसी में दर्ज मामले में आरोपी नरेश कुमार मीना पुत्र सियाराम और मनीष उर्फ मुनेश कुमार मीना पुत्र सियाराम मीना निवासी छारोदा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

Kundera Sawai Madhopur Police News Update 05 June 2024

 

 

 

उन्होंने बताया कि गत दिनांक 13 मई को गीताराम पुत्र जंसीराम निवासी रवांजना चौड ने कुण्डेरा थाने पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका का पुत्र नरेश (22 साल) अपने घर रवांजना चौड़ में गत दिनांक 29/04/24 को करीब सायं काल 7 बजे घर का कार्य कर रहा था। उसी समय आरोपी मुकेश उर्फ विक्की चौबदार एवं लोकेश चौधरी प्रार्थी के घर आये और प्रार्थी के पुत्र नरेश से कहा कि हम दोनों को कुश्तला छोड हम दोनों को जयपुर जाना है। इस पर प्रार्थी का पुत्र नरेश अपनी मोटर साइकिल से दोनों आरोपियों को लेकर कुश्तला चला गया। जब प्रार्थी का पुत्र नरेश रात्री 9 बजे तक वापस घर नहीं आया तो प्रार्थी ने अपने मोबाइल नम्बर से अपने पुत्र नरेश के मोबाइल नम्बर पर फोन किया, लेकिन प्रार्थी की अपने पुत्र से बात नहीं हुई।

 

 

 

 

 

दूसरे दिन दिनांक 30/04/2024 को करीब 10 बजे प्रार्थी के मोबाइल नम्बर पर फोन आया कि आपका पुत्र नरेश ग्राम छारोदा, कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर में हमारे कब्जे में है उसके साथ मारपीट हुई है। इस मामले में रिपार्ट दर्ज कि गई। प्रकरण के मजरुब नरेश की दिनांक 25/05/2024 को इलाज के दौरान मृ*त्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा आईपीसी एड की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने तलाश के दौरान गत दिनांक 27/05/2024 को आरोपी सियाराम पुत्र कानाराम निवासी छारोदा को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अलग-अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तार हेत गठित की गई।

 

 

 

तकनीकी सहायता प्रदान करते हुए दिनांक 03/06/2024 को आरोपी नरेश कुमार मीना पुत्र सियाराम और मनीष उर्फ मुनेश कुमार मीना पुत्र सियाराम निवासी छारोदा, कुण्डेरा को आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी श्रवण पाठक, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रजीत, मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, महबूब खान कांस्टेबल, रतीराम कांस्टेबल, गोरधन कांस्टेबल, हरि सिंह कांस्टेबल और महेन्द्र हेड कांस्टेबल साइबर सेल मौजूद रहे।

 

 

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक –12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !